फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra's Poonam Singh becomes the first woman president

Sonebhadra News: सोनभद्र की पूनम सिंह बनीं प्रदेश में बार एसोसिएशन की पहली महिला अध्यक्ष

Fri, 22 Dec 2023 10:49 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra's Poonam Singh becomes the first woman president
सोनभद्र। सोनभद्र बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर पूनम सिंह ने जीत दर्ज की है। कुल 266 मत पाकर उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार मिश्र को 37 मतों से हराया। प्रदेश के किसी भी बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज करने वाली पूनम सिंह पहली महिला हैं। इससे पहले उपाध्यक्ष, महामंत्री सहित अन्य पदों पर महिलाएं निर्वाचित होती रही हैं।
विज्ञापन

बार एसोसिएशन के चुनाव में पूनम सिंह के सामने अन्य सभी पांच प्रत्याशी पुरुष थे। इसके अलावा महामंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष के पदों पर भी कोई महिला उम्मीदवार नहीं था। बार चुनाव के लिए बृहस्पतिवार को मतदान हुआ था। इसमें 821 वोट पड़े थे, जबकि इससे पूर्व 18 दिसंबर को 15 अधिवक्ताओं ने टेंडर वोट दिया था। शुक्रवार को मतों की गिनती शुरू होने पर पहले राउंड में एक मत से पिछड़ने के बाद पूनम सिंह ने दूसरे राउंड से बढ़त बनानी शुरू की, जो अंत तक जारी रही। कुल 836 में से उन्हें 266 मत प्राप्त हुए। निकटतम प्रतिद्वंद्वी अरुण कुमार मिश्र को 229 मतों से संतोष करना पड़ा। पूनम सिंह इससे पहले बार की वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुकी हैं। पिछले वर्ष उन्हें अध्यक्ष पद पर नजदीकी मुकाबले में हार मिली थी।
विज्ञापन

जिस तरह सभी अधिवक्ता साथियों ने एकजुट होकर विजय दिलाई है, उसकी आभारी हूं। उनके भरोसे पर खरा उतरने का पूरा प्रयास रहेगा। अधिवक्ता हितों के लिए लड़ाई निरंतर जारी रहेगी। इसके लिए जो भी करना होगा, उसमें कोताही नहीं होगी। -पूनम सिंह, नवनिर्वाचित अध्यक्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed