{"_id":"66fc7468b5bf46c2500a9bf4","slug":"sonbhadras-kirti-won-eight-lakh-rupees-in-kbc-sonbhadra-news-c-194-1-svns1040-118744-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: सोनभद्र की कीर्ति ने केबीसी में जीते आठ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: सोनभद्र की कीर्ति ने केबीसी में जीते आठ लाख
विज्ञापन
कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) के सोलहवें सीजन में सोनभद्र की कीर्ति ने आठ लाख रुपये जीते हैं। रॉबर्ट्सगंज पीएनबी शाखा में प्रबंधक कीर्ति इस प्रतियोगिता की हाॅट सीट पर पहुंचने वाली जिले की पहली महिला हैं।
उन्होंने 11 सवालों के सही जवाब देकर 6.40 लाख रुपये जीते, जबकि 1.60 लाख रुपये बोनस में हासिल किए। कीर्ति ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने परिवार को दिया है। प्रतियोगिता के इस एपिसोड का प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है।
कीर्ति मूल रूप से हरियाणा के जिंद की रहने वाली हैं। उनकी शादी सुकृत निवासी अमन वर्मा से हुई है। अमन सुकृत में ही रेस्टूरेंट-होटल चलाते हैं। कीर्ति ने बताया कि केबीसी में जाना उनके पिता ईश्वर चंद्र का सपना था। खराब स्वास्थ्य की वजह से वह इस खेल में शामिल नहीं हो सके।
विज्ञापन
अब 24 साल बाद उनके सपनों को साकार करने की खुशी है। बताया कि कौन बनेगा करोड़पति का रिकार्डिंग 30 अगस्त को मुंबई में हुआ था। इसका प्रसारण 30 सितंबर को हुआ है। प्रसारण होने के बाद उनका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
हाॅट सीट पर बैठक वे अभिनेता अमिताभ बच्चन के पूछे गए सवालों का जवाब देती नजर आ रहीं है। उनके साथ पिता ईश्वर चंद्र, माता सुमित्रा देवी और सास नुरुपमा वर्मा भी केबीसी में गई थीं।