फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Workers protest against electricity bill, will boycott work on August 10

सोनभद्रः बिजली बिल के विरोध में कर्मियों ने किया प्रदर्शन, 10 अगस्त को करेंगे कार्य बहिष्कार

Mon, 19 Jul 2021 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Workers protest against electricity bill, will boycott work on August 10
विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर सोमवार को सोनभद्र के ओबरा तापीय परियोजना पर विद्युत कर्मचारियों ने दो घंटे तक विरोध सभा की। संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले कर्मचारियों ने मानसून सत्र में पेश होने वाले इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 का पुरजोर विरोध किया। केंद्र सरकार से इस बिल को जल्दबाजी में पारित कराने की बजाय इसे संसद की बिजली मामलों की स्टैंडिंग कमेटी को भेजने की भी मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिसिटी एक्ट 2003 में उत्पादन का लाइसेंस समाप्त कर बड़े पैमाने पर बिजली उत्पादन का निजीकरण किया गया। इसके परिणामस्वरूप जनता को निजी घरानों से बहुत महंगी बिजली की मार झेलनी पड़ रही है। अब इलेक्ट्रिसिटी (अमेंडमेंट) बिल 2021 के जरिये बिजली वितरण का लाइसेंस लेने की शर्त समाप्त की जा रही है। इससे बिजली वितरण के संपूर्ण निजीकरण का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। सभा को शशिकांत श्रीवास्तव, इं अंकित प्रकाश, इं मनीष मिश्रा, अजय सिंह, प्रदीप कनौजिया, इं नवीन चावला, इं आरजी सिंह, प्रभात पांडे, रामयज्ञ मौर्य, लालचंद, सतीश कुमार, शाहिद अख्तर, दीपक सिंह, अंबुज सिंह, उमेश सिंह, दिनेश यादव, विजय सिंह, योगेंद्र प्रसाद, कैलाश नाथ ने संबोधित किया। अध्यक्षता विद्युत संघर्ष समिति के संयोजक इं अदालत वर्मा तथा संचालन इं अभय प्रताप सिंह ने किया। इं आरके सिंह, इं डीएन सिंह, इं कालिका सिंह, इं संदीप मद्धेशिया, इं आरके मिश्रा, इं अशोक यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed