फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra will decide the MLA of Singrauli and Chitrangi

Sonebhadra News: सोनभद्र तय करेगा सिंगरौली और चितरंगी का विधायक

Wed, 15 Nov 2023 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:11 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra will decide the MLA of Singrauli and Chitrangi
शक्तिनगर। विधानसभा के चुनाव भले ही मप्र में हो रहे हों, लेकिन उसकी सरगर्मी यूपी के सीमावर्ती क्षेत्र में भी है। प्रत्याशियों की जीत-हार के लिए लोग सीमा पार से ही समीकरण बनाने और बिगाड़ने में लगे हैं। इनकी भूमिका चुनाव में अहम मानी जा रही है। यही कारण है कि सिंगरौली जिले की दो सीटों पर दावेदारी कर रहे हर प्रत्याशी सीमा सोनभद्र के करीब आठ हजार लोगों को रिझाने में लगे हैं।
विज्ञापन

मप्र की सिंगरौली और चितरंगी विधानसभा सीट सोनभद्र से लगती हैं। इन दोनों सीटों के करीब 8 हजार मतदाता ऐसे हैं, जिनका सीधा जुड़ाव सीमा पार से है। कोई रोजी-रोजगार के सिलसिले में सिंगरौली में बसा है तो कोई खेती-बारी के कारण वहां का मतदाता है। इसी तरह यूपी क्षेत्र में मौजूद कोयला व पावर प्रोजेक्टों में सृजित रोजगार ने दोनों प्रदेशों के लोगों को जोड़ने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन्हीं सब वजहों से दोनों प्रदेशों के सीमांचल क्षेत्र के मतदाताओं की भूमिका चुनावों में बढ़ जाती है।
विज्ञापन

सीमावर्ती क्षेत्र के मतदाता राजनैतिक दलों के आधार पर दूसरे प्रदेशों में खास स्थान रखते हैं। इसी कारण से राजनीतिक दल के उम्मीदवारों ने अपने संपर्कों को सक्रिय कर दिया है। कुछ मामलों में स्थिति ऐसी है कि एक ही परिवार के कई सदस्य मप्र के मतदाता हैं तो कुछ यूपी में मताधिकार का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेलगवां, दुद्धीचुआ व खनहना बार्डर पर निगरानी बढ़ी
शक्तिनगर। मध्यप्रदेश में शुक्रवार सुबह से होने वाले मतदान को सकुशल कराने के लिए यूपी से लगने वाले बार्डरों को बुधवार की शाम अर्धसैनिक बलों के हवाले कर दिया गया। शक्तिनगर क्षेत्र में तेलगवां, दुद्धीचुआ सहित अन्य छोटे बड़े रास्तों पर चौकसी बढ़ा दी गई। इसी प्रकार अनपरा थाना क्षेत्र के खनहना सीमा पर भी निगरानी के साथ बैरियर लगा कर आने जाने वालों पर निगरानी रखी जा रही है। यूपी क्षेत्र में मौजूद अंग्रेजी व देसी शराब दुकानों के लिए भी खास निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पिपरी क्षेत्राधिकारी आशीष मिश्रा ने बताया कि बार्डर पर लगातार स्थानीय पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। चेक पोस्ट लगाया गया है।
चितरंगी के चुनाव पर घोरावल का प्रभाव
घोरावल। मध्य प्रदेश की चितरंगी विधानसभा सीट यूपी के घोरावल विधानसभा सीट से सटा है। लिहाजा दोनों क्षेत्र चुनाव में एक दूसरे को प्रभावित करते हैं। बड़ी संख्या में चितरंगी के लोगों की घोरावल क्षेत्र में रिश्तेदारी है। वहीं काफी लोगों ने घोरावल नगर और आस पास घर बनवा लिया है। दोनों क्षेत्रों के लोग चुनाव में अपने पसंद के उम्मीदवार को जिताने के लिए एक दूसरे को प्रेरित करते हैं। एक दूसरे से सटे होने और रोजी- रोटी- बेटी का संबंध होने के कारण दोनों क्षेत्रों में चुनाव होने पर यहां के लोग भी चुनाव में रुचि लेते हैं और जमकर चुनावी चर्चा होती है।

छत्तीसगढ़ सीमा के शीशटोला, आसनडीह व अहिरबुडवा पर फोर्स तैनात
बभनी। छत्तीसगढ़ में 17 नवंबर को होने वाले दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है। शीशटोला आसनडीह और अहिरबुडवा में बैरियर लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। बभनी थानाध्यक्ष सुरेश चंद्र द्विवेदी ने बताया कि चुनाव के दौरान सीमा क्षेत्र में किसी तरह की कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए चौकसी बढ़ाई गई है। शीशटोला बार्डर पर रामाशीष, आसनडीह बार्डर पर कमलेश कुमार और अहिरबुडवा बार्डर पर भरत यादव की ड्यूटी फोर्स के साथ लगाई गई है। बृहस्पतिवार को यूपी और छत्तीसगढ़ की सीमाएं सील कर दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed