फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

बिल संशोधन उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला

Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
अनपरा। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति अनपरा द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के मद्देनजर बुधवार को अनपरा तापीय परियोजना के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन कर विरोध जताया गया।
विज्ञापन

इलेक्ट्रिसीटी एक्ट में निजीकरण के लिए किये जा रहे संशोधन व पुरानी पेंशन प्रणाली लागू कराने समेत विभिन्न मांगों को लेकर एक दिन का कार्य बहिष्कार किया गया। अभियंता संघ के क्षेत्रीय सचिव रोहित राय, मणिन्द्रनाथ, आलोक सिन्हा, जेई संगठन के हरिशंकर चौधरी, सत्यम यादव ने कहा कि निजीकरण के लिए सरकार बिजली बिल में संशोधन करने पर अमादा है। सरकार की इन नीतियों के विरोध में देश के लाखों विद्युत कर्मी कार्य बहिष्कार कर सरकार को चेताने का काम किया है। सरकार जनविरोधी नीतियों को वापस नही लेती है तो विवश होकर विद्युत कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने को विवश होंगे। ताप विद्युत मजदूर संघ के शारदा प्रसाद, बिजली कर्मचारी संघ के सुशील श्रीवास्तव, सीटू के बिसंभर सिंह, प्राविधिक कर्मचारी संघ के रविन्द्र जायसवाल, घनश्याम सिंह ने कहा कि नई नीति के तहत सब्सिडी व क्रास सब्सिडी धीरे-धीरे कुछ वर्षों में समाप्त कर दी जाएगी। जिससे आम लोगों को बिजली काफी महंगी राशि में मिलेगी। बिल संशोधन आम उपभोक्ता विरोधी व उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने वाला है। इसी क्रम में फेडरेशन के दिशा-निर्देशन में एटक, इंटक, सीटू, एचएमएस के तत्वावधान में कोल श्रमिकों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत बुधवार को एनसीएल की सभी कोल परियोजनाओं में हड़ताल कर सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के विरोध में नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed