फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

विद्यालयों को कायाकल्प करने का हुआ प्रशिक्षण

Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक सभागार में बुधवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। यहां ग्राम प्रधान सचिव व विद्यालय के अध्यापकों के साथ बचे विद्यालयों को जल्द कायाकल्प करने पर विमर्श किया गया। प्रशिक्षण शिविर में जिला परियोजना समन्वयक अनिल केशरी ने कहा कि विद्यालयों को कायाकल्प योजना के तहत तमाम तरह की सुविधाओं से लैस किया जाए जिससे सरकारी विद्यालयों प्रति सभी का नजरिया बदले। कहा कि सरकारी मानक के अनुसार सात बिंदुओं पर विद्यालय को अपग्रेड करना है।उन्होंने कहा कि इन सात बिंदुओं में ब्लैक बोर्ड, शौचालय, रनिंग वाटर, फर्नीचर, कोटा टाइल्स, पेंटिंग, चित्रात्मक पेंटिंग, स्कूल शौचालय बालक व बालिकाओं का अलग-अलग तथा हैंडवॉश बेसिन आदि कार्यों को निश्चित समयावधि में 31 मार्च तक पूरा कर लें।इस दौरान उन्होंने कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों का स्थिति का चित्रण प्रोजेक्टर के माध्यम से किया।खंड विकास अधिकारी श्रवण कुमार राय ने 14वां और राज्य वित्त से होने वाले कार्य के प्रति लापरवाही न बरतने का निर्देश सभी को दिया।उन्होंने कहा कि मानक के अनुसार कार्य कराकर हर हाल में निश्चित समयावधि में विद्यालयों को कायाकल्प करें, जिससे सरकारी मंशा अनुसार कार्य पूर्ण हो सके।कार्यक्रम में ग्राम प्रधान लालता प्रसाद जायसवाल, रामदयाल प्रजापति, हृदय नारायण सिंह, सोहबत सिंह, रामलखन सिंह, जमुना यादव, शैलेंद्र सिंह, राकेश सिंह, शिवप्रसाद, हरिप्रसाद, आशा यादव, सुरेंद्र कुमार, राजबहादुर, काशीराम ठाकुर, दीपक सिंह, सरदार मानसिंह, मोहम्मद कुद्दुस, बच्चालाल प्रजापति, ब्रह्मदेव प्रसाद समेत बड़ी संख्या में ग्राम प्रधान, शिक्षा विभाग व विकास विभाग से जुड़े लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed