फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

नकाबपोश बदमाशों ने चरवाहों को पीटा

Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। जिले से सटे बिहार के चिउटिया जंगल में मंगलवार की रात दर्जन भर नकाबपोशों ने दो चरवाहों को पीटकर जख्मी कर दिया। आशंका जताई जा रही है कि नकाबपोश नक्सली थे और पीटने के बाद फरार हो गए। पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने सीमावर्ती इलाकों में फोर्स को अलर्ट कर दिया है। मुखबिरों को संदिग्धों पर पैनी नजर रखने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

खुफिया एजेंसी से पुलिस को मिले इनपुट के मुताबिक चिउटिया जंगल में दो चरवाहा मवेशियों को पेड़ों में बांध कर पास में भोजन बना रहे थे। उसी वक्त लाठी-डंडे, असलहे से लैश होकर नकाबपोशों ने चरवाहों के पास पहुंच कर उनसे नाम-पता पूछा। इसके बाद कुछ नकाबपोशों ने चरवाहों को पीटकर जख्मी कर दिया। जाते वक्त नकाबपोशों ने चरवाहों को घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से चले गए। लोगों की चर्चाओं पर गौर करें तो चरवाहों की पिटाई करने वाले नक्सली थे और वे पिछले कई दिनों से बार्डर पर चक्रमण कर रहे है। बुधवार को चरवाहों के साथ मारपीट होने की खबर मिलते ही पुलिस महकमा अलर्ट हो गया और सीमावर्ती इलाकों में कांबिंग शुरू कर दी गई। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीघवास्तव ने कहा कि चरवाहों के पिटाई की सूचना नहीं मिली है। लेकिन पड़ोसी राज्यों में नक्सलियों की सक्रियता को देखते ही नक्सल इलाकों के सभी थाना/पुलिस चौकियों की फोर्स को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन कांबिंग करते हुए संदिग्धों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed