फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra

यातायात नियमों का पालन कर दुर्घटना से बचे, एसपी

Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
sonbhadra
सोनभद्र। डीएवी पब्लिक स्कूल राबर्ट्सगंज में शुक्रवार को यातायात माह नवंबर के तहत ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दीप प्रजव्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं समेत अन्य लोगों से यातायात नियमों का पालन कर सड़कों पर चलने और वाहनों को चलाने की अपील की गई।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि दो पहिया वाहनों को चलाते वक्त हेलमेट अवश्य पहने एवं चार पहिया वाहन चलाते वक्त सीट बेल्ट का प्रयोग करें। सड़क दुर्घटना होने पर हेलमेट पहनने वाले व्यक्ति के सिर में चोंट नहीं लगती और वह सुरक्षित रहता है। नशे में धुत होकर और नींद में वाहनों को न चलाए। वाहनों में प्रेशर हार्न का प्रयोग वर्जित है। कहा कि बगैर लाइंसेंस के वाहनों को चलाना कानून अपराध है। अपर पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह ने कहा कि सड़क पर चलते वक्त सर्तक रहे। चौराहों समेत अन्य स्थानों पर सड़क पार करने से पूर्व दोनों तरफ देख ले कि कहीं वाहन तो नहीं आ रहे है। वाहनों के न आने पर तेजी से सड़क को पार करें। वाहनों को चलाते वक्त मोबाइल से बात न करें। विद्यालय प्रबंधन की तरफ से एसपी समेत अन्य पुलिस कर्मियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। क्षेत्राधिकारी राजकुमार तिवारी, यातायात प्रभारी बागिश विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed