{"_id":"68aadda8b86133dd0402457d","slug":"sonbhadra-small-quarrel-became-reason-for-death-brother-was-killed-by-beating-with-stick-case-filed-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra News: जरा-सी कहासुनी बनी मौत की वजह, लाठी से पीट-पीटकर भाई की हत्या; तीन लोगों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra News: जरा-सी कहासुनी बनी मौत की वजह, लाठी से पीट-पीटकर भाई की हत्या; तीन लोगों पर मुकदमा
Sun, 24 Aug 2025 03:08 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:08 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में बड़े भाई ने छोटे की हत्या कर दी। सूचना पाकर माैके पर पहुंची रॉबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पत्नी की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रपट दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
पति की माैत के बाद पत्नी को संभालतीं महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Sonbhadra News: सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली के चुर्क चौकी क्षेत्र के पड़री खुर्द ग्राम पंचायत के बीरबल टोला में रविवार की सुबह भूसा रखने को लेकर दो सगे भाइयों में कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बड़े भाई ने लाठी से छोटे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब नौ बजे पोखरे के भीटे पर रखा भूसा हटाने को लेकर भाइयों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बड़े भाई ने छोटे भाई चुन्नू (48) पर लाठियों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल चुन्नू को परिजन आनन-फानन में जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
मृतक के घर पर महिलाओं की चीख-पुकार गूंज उठी। पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। इधर, सूचना पर चौकी इंचार्ज विनोद कुमार यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
एएसपी अनिल कुमार ने बताया कि चुन्नू की पत्नी पन्ना देवी की तहरीर पर आरोपी बड़े भाई मुन्ना, उसके बेटे बबलू और अजय के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन