फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Notice to project manager on illegal sand storage

सोनभद्रः अवैध बालू भंडारण पर परियोजना प्रबंधक को नोटिस, एडीएम ने पूछा, क्यों न लगाया जाए प्रतिदिन 25 हजार रुपये की दर से जुर्माना

Thu, 23 Sep 2021 10:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Notice to project manager on illegal sand storage
नमामि गंगे परियोजना के तहत झीलों खम्हरिया में करोड़ों की लागत से निर्माणाधीन सोनभद्र के झीलों-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल योजना में स्थानीय बालू खपाने के मामले को अफसरों ने गंभीरता से लिया है। परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी कर एडीएम ने जवाब तलब किया है। बकरिहवा और खम्हरिया में अधोमानक बालू के भंडारण को हिदायत के बाद न हटाने पर 25 हजार रुपये प्रतिदिन की दर से जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

हर घर जल योजना के तहत झीलो-बीजपुर ग्राम समूह पेयजल परियोजना का निर्माण चल रहा है। इसमें बड़ी मात्रा में स्थानीय स्तर से बालू निकालकर खपाया जा रहा है। इससे सरकारी राजस्व को चूना लग रहा है। कार्य की गुणवत्ता भी प्रभावित हो रही है। बीते एक सितंबर को अफसरों ने निरीक्षण के दौरान खम्हिरया और बकरिहवा में अधोमानक बालू का भंडारण देख नाराजगी जताई थी और इसे तत्काल हटाने का निर्देश दिया था। इसके बावजूद परियोजना से जुड़े अफसरों ने कोई रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन

खराब बालू से न सिर्फ निर्माण जारी रहा बल्कि अवैध खनन भी होता रहा। मामले को गंभीरता से लेते हुए एडीएम नमामि गंगे आशुतोष दुबे ने परियोजना प्रबंधक को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। एडीएम ने पत्र में कहा है कि एक सितंबर से बालू हटाने की तिथि तक क्यों न 25 हजार रुपये प्रति दिन जुर्माना लगाया जाए। एडीएम के इस पत्र से नमामि गंगे परियोजना के जीएम सहित कर्ताधर्ता में खलबली मची हुई है। आनन फानन टिपर लगाकर बालू हटाने का काम शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed