फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Letter to the government against Pipri chairman and EO, inspection of nodal officer found flaws

सोनभद्रः पिपरी चेयरमैन और ईओ के खिलाफ शासन को पत्र, नोडल अधिकारी के निरीक्षण मिलीं खामियां

Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Letter to the government against Pipri chairman and EO, inspection of nodal officer found flaws
सोनभद्र। प्रदेश के कई इलाकों में डेंगू और वायरल बीमारियों के प्रकोप के मद्देनजर साफ-सफाई को लेकर अलर्ट के बावजूद लापरवाही बरतना पिपरी के चेयरमैन और ईओ को भारी पड़ गया है। नोडल अधिकारी मो. मुस्तफा और डीएम ने दोनों के विरुद्ध कार्रवाई के लिए शासन को पत्र प्रेषित किया है। उन्हें इस बारे में नोटिस भी जारी की गई है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा ने शुक्रवार को पिपरी नगर के वार्ड नंबर नौ की लंका कॉलोनी का भी आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान नाली जाम पाई गई। उसमें गंदगी का अंबार था। मच्छर पनप रहे थे। वार्ड में भी सफाई व्यवस्था मुकम्मल नहीं मिली। ईओ ने दलील दी कि जलापूर्ति की लाइन खराब होने के कारण कुछ दिनों से मरम्मत में व्यस्तता के कारण कर्मचारी सफाई पर ध्यान नहीं दे सके। हालांकि मौके की स्थिति बता रही थी कि लंबे समय से यहां सफाई नहीं हुई है। इस पर बेहद नाराजगी जताते हुए नोडल अधिकारी ने डीएम को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया था। साथ ही खुद भी शासन को पत्र लिखने के लिए कहा। डीएम अभिषेक सिंह ने बताया कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही पर चेयरमैन और ईओ की जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई के लिए शासन को पत्र भेजा जा रहा है। आगे भी सफाई व्यवस्था पर निगरानी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed