फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Letter missing from ADJ-first court, case against presenter

सोनभद्र: एडीजे-प्रथम कोर्ट से पत्रावली गायब, प्रस्तुतकार पर केस

Mon, 27 Sep 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Sep 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Letter missing from ADJ-first court, case against presenter
अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम की कोर्ट से एक मुकदमे की पत्रावली गायब हो गई है। प्रशासनिक अधिकारी की जांच में इस तथ्य के खुलासे के बाद एडीजे के रीडर डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि तत्कालीन प्रस्तुतकार संपूर्णानंद मिश्र ने अनुचित लाभ के लिए पत्रावली गायब की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वादी डॉ. अनुराग श्रीवास्तव रीडर ने अपनी तहरीर में लिखा है कि प्रशासनिक अधिकारी कौशल कुमार अस्थाना की आख्यानुसार संपूर्णानंद मिश्र 22 दिसंबर 2016 से 26 अप्रैल 2018 तक अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-प्रथम के न्यायालय में प्रस्तुतकार के पद पर कार्यरत रहे। इसी दौरान न्यायालय में विचाराधीन पन्नूगंज थाना क्षेत्र से संबंधित नाबालिग के अपहरण, दुष्कर्म व एससी-एसटी एक्ट की पत्रावली गायब हो गई। इसमें पीड़िता का मजिस्ट्रेट के समक्ष अंकित बयान भी था। यह पत्रावली संपूर्णानंद मिश्र की अभिरक्षा में था। अनुचित लाभ लेने के लिए उन्होंने इसे गायब कर दिया है। विवेचक कांशीराम चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने बताया कि रीडर की तहरीर पर तत्कालीन प्रस्तुतकार संपूर्णानंद मिश्र के खिलाफ पत्रावली गायब करने के संबंध मेें केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed