फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Gudiya, who became head of struggle, will now dominate the documentary, Chief Minister Yogi Adityanath has honored

सोनभद्रः संघर्षों से प्रधान बनी गुड़िया अब डॉक्यूमेंट्री में छाएंगी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कर चुके हैं सम्मानित

Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Gudiya, who became head of struggle, will now dominate the documentary, Chief Minister Yogi Adityanath has honored
ग्राम प्रधान गुड़िया पर डॉक्यूमेंट्री शूट करती उषा इंटरनेशनल लिमिटेड की टीम। - फोटो : SONBHADRA
मुख्यमंत्री से सम्मानित महिला समूह सदस्य व उषा सिलाई शिक्षिका की पहचान से ग्राम प्रधान बनी गुड़िया देवी के जीवन संघर्ष की कहानी अब डॉक्यूमेंट्री के रूप में छाएगी। गुड़िया देवी पर ये डॉक्यूमेंट्री उषा इंटरनेशनल लिमिटेड और एक टीवी चैनल बना रहा है।
विज्ञापन

मुख्यालय से करीब 130 किमी दूर छत्तीसगढ़ बार्डर के समीप बभनी ब्लाक के अत्यंत पिछड़े गांव मुनगाडीह की रहने वाली ग्राम प्रधान गुड़िया देवी गरीबी व मुश्किलों में पली बढ़ी हैं। आदिवासी बिटिया गुड़िया का जीवन संघर्षपूर्ण रहा है। शादी हुई लेकिन ससुराल का सुख नहीं मिला। मायके में ही रहकर समूह से जुड़ी रहीं और गांव समाज की सेवा में सहयोग करती रहीं। मौका मिला तो उषा इंटरनेशनल लिमिटेड से सिलाई प्रशिक्षण पाकर शिक्षिका बनी। बनवासी सेवा आश्रम के महिला शिविर से प्रेरणा लेकर उन्होंने प्रधानी चुनाव लड़ा।
विज्ञापन

अपने दम पर प्रचार प्रसार किया और प्रधान चुनी गईं। अनुसूचित जनजाति के गोंड़ बिरादरी की आदिवासी महिला गुड़िया देवी की पूरी शिक्षा दीक्षा बनवासी सेवा आश्रम के स्कूल में हुई। बभनी ब्लाक के मुनगाडीह गांव में डाक्यूमेंट्री के निर्माण को लेकर खुशी व मेले जैसा माहौल रहा। इस मौके पर दिल्ली से आए कैमरामैन, टीवी एंकर, उषा इंटरनेशनल लिमिटेड के स्टेट कोआर्डिनेटर विजय पांडेय, आश्रम मुखिया शुभा बहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed