फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra: Former minister Sanjay Vidyarthi addressed the chaupal of the people, discussed the preparations for the elections

सोनभद्रः सपाजनों की चौपाल को पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी ने किया संबोधित, चुनाव की तैयारियों पर चर्चा

Mon, 13 Sep 2021 06:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Sep 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra: Former minister Sanjay Vidyarthi addressed the chaupal of the people, discussed the preparations for the elections
चुर्क मोड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में बैठक को संबोधित करते पूर्व मंत्री संजय ठाकूर। - फोटो : SONBHADRA
पूर्व मंत्री संजय विद्यार्थी सविता का सोमवार को सोनभद्र में सपा कार्यालय चुर्क मोड़ पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। यहां आयोजित चौपाल में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं को चुनाव की तैयारी में जुट जाने को कहा।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर अपना राजनीतिक एजेंडा लागू करना चाहती है। विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू होते ही भाजपा ने फिर से अपना असली रूप दिखाना शुरू कर दिया है। कल्याणकारी राज्य की अवधारणा में जनता के साथ न्याय होना चाहिए। कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में मुस्तैदी से जुट जाएं।
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम बढ़ाने पर ध्यान दें। सबका सहयोग लें और 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाएं। ताकि हर वर्ग का विकास हो सके। जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा व रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि समाजवादी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर समाज को जोड़ने का काम करती है। इस दौरान कई लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राम निहोर यादव, रमेश वर्मा, ओमप्रकाश त्रिपाठी, रामप्यारे सिंह पटेल, अशोक पटेल, अनिल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed