{"_id":"60c0a8878ebc3ea5ed27f547","slug":"sonbhadra-fight-over-enmity-six-injured-sonbhadra-news-vns5937948178","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः रंजिश को लेकर हुई मारपीट, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः रंजिश को लेकर हुई मारपीट, छह घायल
विज्ञापन
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे के दौरान अलग-अलग गांव में हुई मारपीट में छह लोग घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, बुधवार की सुबह नौ बजे बरहदा गांव में पट्टीदारों में विवाद हो गया।
एक पक्ष से सुशीला का आरोप है कि उसके पति महंथ गिरि, पुत्र प्रमोद गिरि, पौत्रि अंजनी गिरि को मार पीटकर जख्मी कर दिया। पीड़िता ने एक महिला समेत चार के खिलाफ तहरीर दी है। उधर, मंगलवार की शाम उरमौरा गांव में दो पक्षों में विवाद हो गया। मनबढ़ों ने विजय को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं हमलावरों ने विजय को बचाने गए उसके पड़ोसी अमित को भी पीटकर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि घायल की तहरीर पर ओम प्रकाश, उसके बेटे अजीत कुमार, राहुल और मुन्नी देवी के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।