फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   sonbhadra: Disclosure of purchase of oximeter, thermal scanner, ADPRO suspended

सोनभद्र: आक्सीमीटर,थर्मल स्कैनर खरीद की गड़बड़ी का खुलासा, एडीपीआरओ निलंबित 

Thu, 17 Sep 2020 08:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 17 Sep 2020 08:11 PM IST
विज्ञापन
sonbhadra: Disclosure of purchase of oximeter, thermal scanner, ADPRO suspended
सस्पेंड - फोटो : अमर उजाला

अलग-अलग दरों पर आक्सीमीटर और थर्मल स्कैनर की खरीद में सोनभद्र के एडीपीआरओ और तत्कालीन प्रभारी डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इन्हें विंध्याचल मंडल मिर्जापुर कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है। आरोपों की जांच के लिए मंडलीय उप निदेशक प्रयागराज को जांच अधिकारी नामित किया गया है।

विज्ञापन


निदेशक पंचायती राज किंजल सिंह ने गुरुवार को जारी निलंबन आदेश में कहा गया है कि राजपत्रित अधिकारी न होते हुए भी अधिकार क्षेत्र से परे जाकर धनंजय जायसवाल ने आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की खरीद के लिए वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी। रिपोर्ट में धनंजय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति की गई थी। आदेश में कहा गया है कि रिपोर्ट में की गई संस्तुति के आधार पर एडीपीआरओ के पद पर तैनात रहे तत्कालीन प्रभारी डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन


धनंजय पर आरोप है कि सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के माध्यम से दबाव बनाकर 312 ग्राम पंचायतों में पल्स आक्सीमीटर एवं थर्मल स्कैनर की खरीद कराकर भुगतान कराया गया। इनमें से 294 ग्राम पंचायतों में 6 हजार रुपये तथा 7 ग्राम पंचायतों में 6 हजार रुपये से अधिक दर पर खरीद का भुगतान कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश पत्र में अधिकार क्षेत्र से परे जाकर सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) के माध्यम से दबाव बनाकर ग्राम पंचायतों में पल्स आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर खरीद की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति देने के कार्य को सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विपरीत व अनैतिक बताया गया है। 


जांच अधिकारी मंडलीय उप निदेशक (पंचायत) प्रयागराज को धनंजय को आरोप पत्र जारी करने और आरोपों की जांच शीघ्र रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। उधर, जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने भी तत्कालीन प्रभारी डीपीआरओ धनंजय जायसवाल को अलग-अलग दरों पर आक्सीमीटर व थर्मल स्कैनर की खरीद मामले में निलंबित किए जाने की पुष्टि की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed