{"_id":"5f5a614bf68b566d3e718cdc","slug":"sonbhadra-case-filed-for-beating-of-female-clerk-in-arto-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्र: एआरटीओ कार्यालय में महिला लिपिक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज, तीन दिन पूर्व की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्र: एआरटीओ कार्यालय में महिला लिपिक की पिटाई के मामले में मुकदमा दर्ज, तीन दिन पूर्व की घटना
Thu, 10 Sep 2020 10:54 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 10 Sep 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र जिले के उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में तीन दिन पूर्व हुए विवाद के मामले में पीड़ित लिपिक उषा मालवीय की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी लिपिक अतुल कुमार सिंह के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। इस कार्रवाई से परिवहन कार्यालय में कर्मचारी दो धड़ों में बंट गए हैं।
विज्ञापन
कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि राबर्ट्सगंज के हर्ष नगर निवासी उषा मालवीय उपसंभागीय परिवहन कार्यालय में वरिष्ठ सहायक लिपिक हैं। उषा अपने पति सूर्यकांत मालवीय के स्थान पर मृतक आश्रित के रूप में नौकरी कर रही हैं। उषा ने आरोप लगाया है कि उनके कार्यालय में लिपिक अतुल कुमार सिंह वाराणसी के हैं।
विज्ञापन
आठ सितंबर को अतुल ने उनके कार्यालय के कक्ष में आकर उल्टा सीधा बोला था। इसकी मौखिक शिकायत एआरटीओ से की गई थी। आरोप लगाया कि बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे अतुल कमरे में आए और गाली देने के साथ ही घसीटते हुए बाहर करने लगे।
विज्ञापन
इस पर अन्य कर्मियों और आम लोगों ने बीच-बचाव किया। उन्होंने आशंका जताई कि किसी दिन उनके साथ बड़ी घटना की जा सकती है। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
एआरटीओ अनिल मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में आने पर दोनों कर्मियों को समझा-बुझाकर शांत करा दिया गया था। दावा किया कि दफ्तर में सभी कर्मी एक होकर कामकाज निपटा रहे हैं।