{"_id":"6134fc698ebc3e7d131a1fa2","slug":"sonbhadra-brokers-hovering-around-the-police-stations-will-go-to-jail-special-teams-formed-to-catch-sonbhadra-news-vns609913834","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः थानों के आसपास मंडराने वाले दलाल जाएंगे जेल, पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः थानों के आसपास मंडराने वाले दलाल जाएंगे जेल, पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। थानों और पुलिस चौकियों के आसपास मंडराने वाले दलालों को पकड़ने के लिए एसपी अमरेंद्र सिंह ने तीन विशेष टीमें गठित की हैं। यह टीमें थानों और पुलिस चौकियों पर जाने वाले पीड़ितों को झांसा देकर उनसे धनउगाही करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करेंगी। जिन थाने या पुलिस चौकियों के समीप से दलाल पकड़े जाएंगे वहां केे प्रभारियों को लापरवाह मानते हुए उनकी भी जवाबदेही तय की जाएगी।
पिछले माह जिले में कानून-व्यवस्था की समीक्षा करने आए विंध्याचल परिक्षेत्र के डीआईजी आरके भारद्वाज को कुछ लोगों ने जिले के अधिकांश थानों और पुलिस चौकियों के बाहर दलालों की सक्रियता की जानकारी दी थी। यह लोग थाने पर आने वाले पीड़ितों से प्रार्थना पत्र लिखने और पुलिस से मदद कराने के नाम पर रुपए ऐंठ लेते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी ने एसपी को दलालों और उन्हें संरक्षण देने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एसपी ने सभी थाना और चौकी प्रभारियों को पीड़ितों की मदद करते हुए बेवजह थाने, पुलिस चौकियों केे अंदर-बाहर भ्रमण करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई करने का फरमान जारी किया है। इसके अलावा विशेष तीन टीमें भी दलालों को पकड़ने के लिए गठित कर दी गई है। टीम गठित होने की भनक लगते ही दलाल किस्म के लोगों केे संरक्षण प्रदान करने वाले पुलिस कर्मियों में खलबली मच गई है।
इस संदर्भ में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि सभी थाना और पुलिस चौकी प्रभारियों को पीड़ितों को गुुमराह कर उनसे रुपये लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। जिन थाना क्षेत्रों में विशेष टीमें पकड़ेगी, वहां के प्रभारियों को लापरवाह मानते हुए कार्यवाही की जाएगी।