फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonbhadra backward in ranking, this time fifth place, NITI Aayog released list

रैंकिंग में पिछड़ा सोनभद्र, इस बार पांचवां स्थान, नीति आयोग जारी की सूची

Thu, 02 Sep 2021 09:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Sep 2021 09:59 PM IST
विज्ञापन
Sonbhadra backward in ranking, this time fifth place, NITI Aayog released list
कौशल विकास और वित्तीय समावेशन की खराब प्रगति ने आकांक्षी जिलों की श्रेणी में सोनभद्र की ओवरऑल रैंकिंग गिरा दी है। पिछले माह पहले नंबर पर रहा सोनभद्र अब पांचवें नंबर पर आ गया है। सबसे खराब स्थिति कौशल विकास और वित्तीय समावेशन की है। इस श्रेणी में जिले को 102वीं रैंक मिला है। इस क्षेत्र में सुधार होता तो नंबर वन का रुतबा इस बार भी कायम रहता।
विज्ञापन

विभिन्न मापदंडों के आधार पर नीति आयोग ने देश के 112 अति पिछड़े जिलों को चिह्नित किया है। इसमें सोनभद्र समेत यूपी के आठ जिले हैं। इन जिलों में स्वास्थ्य एवं पोषण, शिक्षा, बुनियादी ढांचा, कृषि, कौशल विकास और वित्तीय समावेशन के क्षेत्रों में नियमित कार्य चल रहा है। महीने की उपलब्धि के आधार पर रैंकिंग भी निर्धारित की जाती है। पिछले माह सोनभद्र पूरे देश में नंबर एक पर था। इस बार राजस्थान का बारन शीर्ष पर पहुंच गया है। कुल 54.2 प्रतिशत अंकों के साथ सोनभद्र पांचवें नंबर पर है। यूपी का सिद्धार्थनगर दूसरे, चित्रकूट तीसरे और बिहार का कटिहार चौथे नंबर पर है। रैंकिंग में पिछड़ने की मुख्य वजह वित्तीय समावेशन व कौशल विकास में पिछड़ने को कारण माना जाना रहा है। रैंकिंग निर्धारण के इस मापदंड में जनपद 102 नंबर पर है। स्वास्थ्य एवं पोषण क्षेत्र में 5वीं, शिक्षा क्षेत्र में 9वीं, कृषि व बुनियादी विकास में 32वीं रैंक प्राप्त हुई है।
विज्ञापन

कौशल विकास के क्षेत्र में लक्ष्य से कई गुना कार्य पहले ही हो चुका है। ऐसे में डेल्टा रैंकिंग में अपेक्षाकृत सुधार नहीं हो पाया है। इसके आधार पर पूर्व में हम नंबर वन रैंक भी रह चुके हैं। आगे इसे सुधारने का प्रयास किया जाएगा। - निशांत ओझा, जिला प्रबंधक, कौशल विकास मिशन।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed