{"_id":"611011cb8ebc3e62c206e815","slug":"sonbhadra-akhil-bharatiya-vidyarthi-parishad-distributed-sweets-after-getting-gold-medal-in-olympics-sonbhadra-news-vns6050055158","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनभद्रः ओलंपिक में स्वर्ण पदक मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बांटी मिठाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनभद्रः ओलंपिक में स्वर्ण पदक मिलने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने बांटी मिठाई
राबर्ट्सगंज बढ़ौली चौक पर टोक्यो ओलपिंक में स्वर्ण पदक लाने पर खुशी का इजहार करते अखिल भारतीय वि?
- फोटो : SONBHADRA
Link Copied
सोनभद्र। टोक्यो ओलंपिक में नीरज चोपड़ा के जेवलिंग थ्रो में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। नगर मंत्री प्रिंस सिंह के नेतृत्व में बढ़ौली चौराहा (स्वर्ण जयंती चौक) पर एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
विज्ञापन
नगर अध्यक्ष गणेश पांडेय ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में भारत के एथलीट नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया। छात्रसंघ अध्यक्ष कुंवर चतुर्वेदी और तहसील संयोजक शशांक मिश्र ने कहा कि जैवलिन थ्रो के क्वालिफिकेशन में नीरज चोपड़ा 86.65 मीटर का भाला फेंक कर फाइनल में पहुंचे। आज पूरा देश नीरज चोपड़ा पर गर्व कर रहा है। लंबे अरसे बाद भारत को गोल्ड मिला है, जिसको लेकर अब पूरा देश में दीवाली जैसा माहौल है। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ चतुर्वेदी ने नीरज चोपड़ा के जीवनी पर विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर नगर सह मंत्री अमन राज सिंह, आयुष विश्वकर्मा, अनमोल सोनी, पवन वर्मा, सूरज चतुर्वेदी, आलोक सिंह चंदेल, सुंदरम मिश्रा, धर्मेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।