फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sonanchal's first integrated school will be built in Bahuar

Sonebhadra News: बहुआर में बनेगा सोनांचल का पहला समेकित विद्यालय

Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Sonanchal's first integrated school will be built in Bahuar
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुआर ग्राम पंचायत में जिले के पहले नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की स्थापना की जाएगी। खास बात यह है कि इस विद्यालय में हर तरह के दिव्यांग बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इसके बाद खाली सीट बचने पर सामान्य बच्चों का भी एडमिशन लिया जाएगा। विद्यालय में पठन पाठन के लिए दिव्यांग बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। उनके ठहरने के लिए छात्रावास भी बनाया जाएगा। विद्यालय निर्माण के लिए बहुआर गांव में करीब नौ बीघा जमीन चिह्नित की गई है। शासन स्तर से सीएंडडीएस को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

चार राज्यों से घिरे जनपद सोनभद्र में दिव्यांग बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग प्रयासरत है। चोपन ब्लॉक के सिन्दुरिया में बने संकेत विद्यालय के संचालन की प्रक्रिया को लेकर कवायद चल रही है। इसके साथ ही जिला मुख्यालय के आसपास एक नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के लिए जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रयासरत थीं। इसी वर्ष के जनवरी में बहुआर ग्राम पंचायत में जमीन चिह्नित करते हुए विद्यालय की स्थापना के लिए शासन को पत्र भेजा गया था। रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के बहुआर ग्राम पंचायत में गाटा संख्या 1401 में 2.3390 हेक्टेयर (करीब नौ बीघा) जमीन चिह्नित कर ली गई है। ग्राम पंचायत की इस जमीन को जिला दिव्यांग सशक्तीकरण विभाग के नाम विद्यालय की स्थापना के लिए हस्तांतरित भी कर दिया गया है। यहां नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के लिए पिछले माह शासन ने मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही सीएंडडीएस (क्रंस्टक्शन एंड डिजाइन सर्विसेज) को कार्यदायी संस्था नामित किया गया है। डीपीआर तैयार करने में प्रशासन जुट गया है। शासन से धन मिलने के साथ ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस विद्यालय के बनने से जिला मुख्यालय रॉबर्ट्सगंज के साथ ही आसपास के दर्जनों गांवों के दिव्यांग एवं सामान्य बच्चों की पढ़ाई में सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन

560 विद्यार्थी विद्यालय में कर सकेंगे पढ़ाई
विद्यालय की क्षमता 560 विद्यार्थियों की होगी। विद्यालय भवन के साथ ही 50 छात्र एवं 50 दिव्यांग छात्राओं के ठहरने के लिए छात्रावास का निर्माण कराया जाएगा। परिसर में ही अलग से आफिस का निर्माण कराया जाना है। इसे डिजाइन में शामिल किया गया है। जनपद सोनभद्र के साथ चंदौली और बहराइच में भी इस तरह के विद्यालय का संचालन होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन वर्ष के अंदर शुरू करना है निर्माण कार्य

ग्राम पंचायत बहुआर की जिस भूमि को नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की स्थापना के लिए दिया गया है, वहां तीन साल के अंदर संबंधित विभाग को विद्यालय का निर्माण कार्य शुरू करना है। यदि तय समय में निर्माण शुरू नहीं होता है तो वह जमीन ग्राम पंचायत को वापस हो जाएगी। इस नाते भी विद्यालय निर्माण में तेजी आने की उम्मीद है।

बहुआर में नवीन समेकित विशेष माध्यमिक विद्यालय की स्थापना होनी है। इसके लिए जमीन विभाग को मिल गई है। कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस को नामित किया गया है। विद्यालय में हर तरह के दिव्यांग बच्चे पढ़ाई कर सकेंगे। इस विद्यालय के बनने से दिव्यांग बच्चों की पढ़ाई में काफी सहूलियत होगी। - विद्या दास, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed