फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Somewhere the pole disrupts the power supply due to the breakdown of the wire

कहीं खंभा तो कहीं तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित

Fri, 28 May 2021 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the pole disrupts the power supply due to the breakdown of the wire
राबर्ट्सगंज शहरी क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाके में कहीं खंभा टूटने से तो कहीं तार टूटने से बिजली आपूर्ति बाधित रही। बिजली सप्लाई न होने से शुक्रवार को सुबह पानी की आपूर्ति भी नहीं हो सकी। इससे उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मरम्मत का काम शुक्रवार को पूरे दिन चला, लेकिन बारिश की वजह से पूरा नहीं हो सका। वहीं विभागीय अधिकारियों का कहना है कि मरम्मत कार्य चल रहा है। शुक्रवार की देर रात में आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित अकड़हवा पोखरा (कांवेंट स्कूल) के समीप बृहस्पतिवार की रात करीब नौ बजे तेज आंधी-पानी में बिजली के चार खंभे धराशायी हो गए। खंभा टूटने से ब्रम्हनगर, संतनगर कई मोहल्ले के उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई। संयोग अच्छा रहा कि बिजली का खंभा रात में टूटा और आस-पास कोई नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। रात में बारिश के चलते मरम्मत कार्य नहीं हो सका, इससे पूरी रात आपूर्ति बाधित रही और उपभोक्ताओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। खंभा टूटने से 700 से अधिक उपभोक्ता प्रभावित रहे।
विज्ञापन

आपूर्ति बाधित होने से शुक्रवार की सुबह पेयजल को लेकर दिक्कत हुई। दिन में बिजली विभाग के कर्मचारी टूटे खंभे और तारों की मरम्मत करने में जुटे रहे। लेकिन शाम छह बजे तक मरम्मत पूरा नहीं हो सकी थी, इससे आपूर्ति बाधित रही। उधर, राबर्ट्सगंज ब्लॉक के उरमौरा में बिजली का तार टूटने से करीब 250 उपभोक्ताओं की बिजली गुल रही। दूसरे दिन टूट तार का मरम्मत कराकर उरमौरा गांव में बिजली आपूर्ति बहाल कराया गया। जेई सतीश यादव का कहना है कि राबर्ट्सगंज नगर स्थित अकड़हवा पोखरा के पास बिजली के चार खंभे टूट जाने से आपूर्ति बाधित हो गई। मरम्मत कार्य चल रहा है, रात 10 बजे तक मरम्मत कार्य पूरा करके आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed