फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Somewhere the assessment exam was held during holidays

Sonebhadra News: कहीं छुट्टी में हुई आंकलन परीक्षा तो कहीं एक ही दिन में दो से अधिक स्कूल

Sat, 23 Dec 2023 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Dec 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Somewhere the assessment exam was held during holidays
सोनभद्र। जिले के परिषदीय स्कूलों में दिसंबर की शुरुआत में डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से कराए गए आंकलन परीक्षा में गड़बड़ी मिली है। किसी ने एक ही दिन में दो-तीन स्कूलों में परीक्षा करा ली तो किसी ने रविवार की छुट्टी में भी परीक्षा लेना दर्शाया है। गड़बड़ी मिलने के बाद 189 स्कूलों में दोबारा से आंकलन के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को निपुण बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से समय-समय पर स्कूलों में बच्चों की दक्षता का आंकलन कराया जाता है। नवंबर के अंतिम और दिसंबर के शुरुआती दिनों में 165 डायट प्रशिक्षुओं ने 335 संकुल स्कूलों और एआरपी के 349 स्कूल सहित करीब 684 प्राथमिक और कंपोजिट स्कूलों में ऑनलाइन आंकलन किया था। एक प्रशिक्षु को एक दिन में अधिकतम दो और कुल दस-दस स्कूलों के आंकलन की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें कक्षा एक, दो और कक्षा तीन से रैंडम आधार पर 12-12 बच्चों का आंकलन किया गया था। पिछले दिनों कराए गए आंकलन में 189 स्कूलों में भारी गड़बड़ी मिली है। इसके मद्देनजर 26 दिसंबर से इन स्कूलों में फिर से आंकलन शुरू होगा। शासन स्तर से डायट प्राचार्य व बीएसए को आंकलन परीक्षा की मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
विज्ञापन

किसी ने दो से अधिक तो किसी ने रविवार को कर दिया आंकलन
डीएलएड प्रशिक्षुओं की ओर से शिक्षक संकुलों में किए गए आंकलन को विश्वसनीय नहीं पाया गया है। कुछ प्रशिक्षुओं ने रविवार के दिन भी आंकलन दिखाया है, जबकि इस दिन विद्यालय बंद होते हैं तो कई ने एक दिन में दो से अधिक स्कूलों का आंकलन कर दिया। जो मानक के विपरीत है। कई ऐसे प्रशिक्षु भी हैं, जिन्होंने अपने जियो लोकेशन को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पक्ष
डायट प्रशिक्षुओं की ओर से आंकलन में गड़बड़ी को टेक्निकल खामी बताई जा रही है। डायट में स्थापित निपुण समीक्षा प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. राजेश कुमार का कहना है कि इस संबंध में बच्चों से जानकारी ली गई तो कई ने नेटवर्क के कारण ऐसी समस्या बताया है। 26 से पुन: आंकलन टेस्ट कराया जाएगा।
ऐसे मिली गड़बड़ियां
जारी आंकड़े के मुताबिक चोपन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय खेतकटवा का आकलन प्रशिक्षुओं ने रविवार को किया है। वहीं दुद्धी विकास खंड के कंपोजिट स्कूल हरनाकक्षार और मुदीसेमर का भी डायट प्रशिक्षुओं ने रविवार को आकलन किया है। जबकि चतरा विकास खंड के प्राथमिक स्कूल नेवारी के आंकलन में जियो लोकेशन बंद मिली है, जिससे आकलन संदिग्ध मिला है।

नेटवर्क के कारण कुछ स्कूलों पर डाटा लिंक में परेशानी हुई है, जहां फिर से आंकलन परीक्षा होना है। हालांकि ऐसे स्कूलों की संख्या काफी कम है। - नवीन कुमार पाठक, बीएसए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed