फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Solar water RO system will be installed in 23 schools

Sonebhadra News: 23 स्कूलों में लगेंगे सोलर वाटर आरओ सिस्टम

Mon, 26 Dec 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
Solar water RO system will be installed in 23 schools
जिले में शुद्ध पेयजल एक बड़ी समस्या है। काफी संख्या में ऐसे स्कूल हैं जहां बच्चे फ्लोराइड युक्त पानी पीने के लिए विवश हैं। इसके मद्देनजर जिले के 23 परिषदीय स्कूलों में सोलर आरओ वॉटर सिस्टम लगाने की पहल की गई है। इसकी स्थापना यूपीनेडा की ओर की जाएगी।
विज्ञापन

राज्य परियोजना कार्यालय की ओर से जिले के परिषदीय स्कूलों में नामांकित बच्चों को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने के लिए पहल किया है। पहले चरण में जिले के 23 स्कूलों को चुना गया है। इन स्कूलों में सोलर आरओ वॉटर सिस्टम लगाने के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। एक सोलर आरओ वाटर प्लांट पर करीब 2.68 हजार रुपये खर्च आएगा। इस प्रकार से जिले में 23 स्कूलों में सोलर आरओ वॉटर सिस्टम की स्थापना में करीब 61 लाख 79 हजार रुपये खर्च होंगे। 23 परिषदीय स्कूलों में सोलर आरओ वॉटर सिस्टम के लिए धनराशि संस्था को तीन किस्तों में मिलेगी। पहली किस्त में व्यय का 70 प्रतिशत पैसा संबंधित संस्था के खाते में भेजा जा चुका है। 31 जनवरी तक 80 प्रतिशत धनराशि का उपभोग का प्रमाण पत्र और आरओ सिस्टम का 60 प्रतिशत कार्य पूरा कराने का प्रमाण पत्र देने पर ही दूसरी किस्त जारी होगी। स्कूलों में इस कार्य को 15 मई तक हर हाल में पूरा करना होगा।
विज्ञापन

स्कूलों में सोलर आरओ वाटर सिस्टम की स्थापना के लिए जरूरी तैयारी शुरू कर दी गई है। स्कूलों की सूची तैयार कर ली गई है। समय से कार्य को पूरा कराकर बच्चों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। - चंद्रशेखर, यूपी नेडा, परियोजना अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed