फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Society is like five fingers of the hand: Ramdutt Chakradhar

समाज हांथ की पांच अंगुलियों जैसा है: रामदत्त चक्रधर

Sun, 01 Jan 2023 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Society is like five fingers of the hand: Ramdutt Chakradhar
बभनी में दीप प्रज्ज्वलित करते आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर। - फोटो : SONBHADRA
बभनी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर रविवार को प्रात: कालीन अजीरेश्वर शाखा में शामिल हुए। शाखा के बाद उन्होंने स्वयंसेवकों से कहा कि हमारा समाज हाथ की पांच अंगुलियों जैसा है। उन्होंने बताया कि पांच अंगुलियों में से अंगूठा सबसे मजबूत एवं रक्षक होता है और तर्जनी समाज को दिशा बताती है। तीसरा मध्यमा बताती है कि मैं सबसे बड़ी हूं जो मैं कहूंगी वही होगा। अनामिका बताती है कि मैं धर्म का कार्य करती हूं। और कनिष्ठ बताती है की मेरे बिना मुट्ठी नहीं बंद हो सकती है, इसलिए मैं सबसे श्रेष्ठ हूं। परंतु बिना पांचों अंगुली मिले कोई काम नहीं हो सकता है और न ही मुठ्ठी बंद हो सकती है। ठीक उसी प्रकार हमारे समाज में सारी जातियां हैं सारे संप्रदाय हैं। जब तक यह अलग अलग रहेंगे तब तक खंडित शोषित आपस में बिखराव रहेगा। इसके पूर्व 30 दिसंबर को भी वह शिवाजी शाखा असनहर पर शाखा में शामिल हुए थे। शाखा में प्रतिदिन आने का मूल मंत्र देकर सह सरकार्यवाह ने खंड में निवास करने वाले विभाग जिला एवं खंड के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस मौके पर दीपनारायण सिंह, प्रवेश, उत्कर्ष, जिला प्रचारक योगेश, रामप्रकाश पांडेय, रामकुमार उपस्थित रहे। उधर, सेवा समर्पण संस्थान सेवाकुंज आश्रम कारीडांड चपकी में चल रहे 23 वें राष्ट्रीय वनवासी खेल एवं सांस्कृतिक महोत्सव में शनिवार की शाम विभिन्न राज्यों से आए छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश की। शुरुआत आरएसएस के सह सरकार्यवाह रामदत्त चक्रधर ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत बलरामपुर की छात्राओं ने थारू गीत से किया। इसके बाद जशपुर छत्तीसगढ़ की छात्राओं ने नृत्य की प्रस्तुति दी। मेघालय के बच्चों ने हवा डांस तो चित्रकूट की बच्चियों ने म्यूजिक डांस कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। गुजरात, मणिपुर, नेपाल से आये बच्चों ने अलग-अलग कार्यक्रमों पर प्रस्तुति दी। कार्यक्रम म जेसी विमल सिंह, आलोक चतुर्वेदी, रामप्रकाश पांडेय, अमरदेव, सूर्यकांत, शिव प्रसाद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed