फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Smoking will not be possible at the booth, mobile phones are also banned

Sonebhadra News: बूथ पर नहीं कर सकेंगे धूम्रपान, मोबाइल फोन भी प्रतिबंधित

Wed, 03 May 2023 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 04:27 PM IST
विज्ञापन
Smoking will not be possible at the booth, mobile phones are also banned
फोटो-
विज्ञापन

- मतदान कार्मिकों के दूसरे चरण के प्रशिक्षण में डीएम ने दिए निर्देश
- कहा : पूरी सतर्कता से कराएं चुनाव, न करें कोई भी चूक

अमर उजाला ब्यूरो
सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव संपन्न कराने के लिए लगाए गए मतदान कार्मिकों को बुधवार को दूसरे चरण का प्रशिक्षण दिया गया। राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज लोढ़ी में प्रशिक्षण के दौरान उन्हें मतपत्र से मतदान कराने के बारे में विस्तार से समझाया गया। पूरी सतर्कता से एक-एक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया, ताकि मतदान के दौरान कोई कमी नहीं रह जाए।

प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए डीएम चंद्रविजय सिंह ने कहा कि प्रशिक्षण में बताई जा रही जानकारियों को अच्छे से समझें। बूथ पर एक छोटी सी चूक भारी पड़ सकती है। प्रत्येक मतदान कर्मी यह सुनिश्चित करें कि उसकी ओर से कोई चूक नहीं की जा रही। कहीं किसी प्रकार की दुविधा हो तो तुरंत यहां मास्टर ट्रेनर से संपर्क कर लें। मतदान के दिन अपने सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट से संपर्क कर मार्गदर्शन लेते रहें। पूरी सूझबूझ के साथ चुनाव को निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराना है। बताया कि मतदान 11 मई को सुबह सात से शाम छह बजे तक होगा। मतदान केंद्रों पर न तो कोई धूम्रपान का प्रयोग करेगा और न ही मोबाइल फोन लेकर जाएगा या उसका प्रयोग करेगा। इसका उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। डीएम ने कहा कि एक पोलिंग पार्टी में पीठासीन, प्रथम मतदान अधिकारी, द्वितीय मतदान अधिकारी एवं तृतीय मतदान अधिकारी रहेंगे। पीठासीन अधिकारियों को अपनी पोलिंग पार्टी का पूरा विवरण रखना होगा। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार पूर्वक बताया एवं महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा भी की। मतदान सामग्री को सहेज कर रखने और एक-एक सामान का मिलान करते हुए निर्देशों को अच्छे से पढ़ने के निर्देश दिए। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, डीडीओ शेषनाथ चौहान, डीसी मनरेगा रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed