फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Slaying of priest with sharp weapon

धारदार हथियार से पुजारी की हत्या, सिर में गहरी चोट, क्षेत्र में फैली सनसनी

Thu, 27 Aug 2020 11:50 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सोनभद्र Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Thu, 27 Aug 2020 11:50 PM IST
विज्ञापन
Slaying of priest with sharp weapon

सोनभद्र जिले के बरगवां थाना क्षेत्र के डगा गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के सामने पुजारी की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह उनका शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


यूपी के देवरिया जिले के रुद्रपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार तिवारी (40) बरगवां में रहकर पूजा पाठ कराते थे। सुबह ग्रामीणों ने डगा के आंगनबाड़ी केंद्र के सामने एक शव पड़ा देखा। थोड़ी ही देर में वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शिनाख्त कराई तब जाकर स्थिति साफ हुई की शव पुजारी कृष्ण कुमार तिवारी का है। उनके सिर में गहरी चोट थी।
विज्ञापन


माना जा रहा था कि किसी धारदार हथियार से वार किया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया। बरगवां के प्रभारी निरीक्षक नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि स्थिति पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed