फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six workers reached Ghoraval from Chennai, sent home after investigation

चेन्नई से घोरावल पहुंचे छह श्रमिक, जांच के बाद भेजे गए घर

Sat, 13 Jun 2020 10:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Six workers reached Ghoraval from Chennai, sent home after investigation
घोरावल। चेन्नई से पांच दिन का सफर कर छह प्रवासी मजदूर शनिवार को घोरावल पहुंचे। सभी मजदूर बगैर किसी सरकारी सहायता के बेहद कष्टदायी सफर तय कर ट्रकों व टैंकरों के जरिए घोरावल पहुंचे। मजदूरों का घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्क्रीनिंग व स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। डॉक्टर ने सभी मजदूरों को 14 दिन तक घर में क्वारंटीन रहकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का निर्देश देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पडवनिया निवासी रामरक्षा, अरविंद कुमार, हिनौती निवासी ओमप्रकाश, राजकुमार, विनोद कुमार एवं मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिला के बभनदेवा निवासी राजीव प्रसाद शनिवार को दोपहर बाद घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण व स्क्रीनिंग की। मजदूरों ने बताया कि वे चेन्नई में काम करते थे। कोरोना संकट के मद्देनजर लॉक डाउन होने से वे वहीं फंस गए। पिछले ढाई महीने से वे अपने पास बचे रुपयों से किसी तरह अपना खर्च चलाते रहे। लेकिन रुपये खत्म होने के बाद वे भुखमरी के कगार पर आ गए। इसके बाद उन लोगों ने अपने अपने घरों से अपने बैंक खाते में रुपए मंगवाया। ट्रक, टैंकर, लारी इत्यादि के जरिए पांच दिन में वे घोरावल पहुंचे। मजदूरों ने बताया कि वे सरकारी सहायता का इंतजार करते रहे लेकिन उन्हें घर लौटने के लिए कोई सरकारी व्यवस्था नहीं मिली, जिससे वे तमाम कष्ट उठाकर किसी तरह घर पहुंचे। घोरावल सीएचसी के अधीक्षक डॉ. मुन्ना प्रसाद ने बताया कि चेन्नई से आधे दर्जन प्रवासी मजदूरों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच के बाद सभी को 14 दिनों तक घर में क्वारंटीन रहने का निर्देश देकर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed