{"_id":"e1d5a7af07578417bc95601ffb42e190","slug":"six-women-arrested-with-180-liters-of-wine-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 लीटर शराब के साथ छह महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 लीटर शराब के साथ छह महिलाएं गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Sun, 26 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राबर्ट्सगंज कोतवाली पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने रविवार को संयुक्त रूप से राबर्ट्सगंज तहसील परिसर से सटे कंजड़ बस्ती में छापेमारी की। इस दौरान शराब बनाने और बेचने वालों में हड़कंप मच गया।
पुलिस ने यहां से छह महिलाओं को 180 लीटर कच्ची शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सदर एसडीएम और सीओ के निर्देश पर फोर्स ने करीब दस कुंतल लहन को नष्ट कर भट्टियों को तोड़ दिया।
सुबह करीब दस बजे उपजिलाधिकारी हर्ष देव पांडेय, क्षेत्राधिकारी सच्चिदानंद और आबकारी अधिकारी विजय कुमार फोर्स के साथ कंजड़ बस्ती में धावा बोल दिया।
विज्ञापन
फोर्स को देखते ही अवैध शराब का कारोबार करने वालों ने घरों का दरवाजा बंद करने लगे। एसडीएम के निर्देश पर महिला फोर्स ने घरों में घुस कर तलाशी ली तो सच्चाई की पोल खुलने लगी।
चारपाई के नीचे डिब्बों में कच्ची शराब रखी हुई थी। कोतवाल केडी यादव, चौकी इंचार्ज संतोष यादव की अगुवाई में पुलिस कर्मियों ने फावड़े से भट्टियों को तहस-नहस कर दिया।
सीओ सच्चिदनंद ने बताया कि छह महिलाओं को 180 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर करीब दस क्विंल शराब बनाने का लहन नष्ट कर दिया गया है। आबकारी इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि पकड़ी गई महिलाओं के विरुद्ध नियानुसार कार्रवाई की जा रही है।