फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six injured including cyclist student in road accidents

Sonebhadra News: सड़क हादसों में साइकिल सवार छात्रा समेत छह घायल

Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 12:36 AM IST
विज्ञापन
Six injured including cyclist student in road accidents
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में साइकिल सवार छात्रा समेत छह लोग घायल हो गए। नजदीकी अस्पतालों में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

पहली घटना रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के पटना गांव की है। पटना गांव निवासी गूंजा (20) गांव में ही विद्यालय में इंटर की छात्रा है। वह सोमवार की सुबह साइकिल से स्कूल जा रही थी। गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर पहुंची, तभी सिल्थम गांव की तरफ से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसे में साइकिल सवार छात्रा और बाइक सवार बिहार के अधौरा निवासी सूरजमल पासवान (25), धर्मेंद्र पासवान (40), मांची थाना क्षेत्र के सोमा गांव निवासी भुवनेश्वर (32) घायल हुए। मौके पर आई पुलिस ने सभी घायलों को पीएचसी चतरा भेजा, जहां से डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना डाला के बग्घानाला ओवरब्रिज की है। सोमवार दोपहर चोपन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई। हादसे में सवार शाहगंज निवासी अवधेश और चुर्क बाजार निवासी सोनू घायल हो गए। घायलों को चोपन सीएचसी में भर्ती कराया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को सड़क से हटाकर आवागमन को सुचारू कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed