फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six including three women arrested in heroin Rs 80 lakh

Sonebhadra News: 80 लाख की हेरोइन तस्करी में तीन महिलाओं समेत छह गिरफ्तार

Tue, 28 Nov 2023 10:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Six including three women arrested in heroin Rs 80 lakh
सोनभद्र। पिपरी थाना और एसओजी की संयुक्त टीम ने 800 ग्राम हेरोइन के साथ छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि बाहर से हेरोइन लाकर यह गिरोह जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बिक्री करता था। बरामद हेरोइन की कीमत करीब 80 लाख रुपये है।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में मामले का खुलासा करते हुए एएसपी टीएन त्रिपाठी ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रेलवे कॉलोनी ग्राउंड पिपरी से तीन महिलाओं समेत छह लोगों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से 800 ग्राम हेरोइन बरामद हुआ। हेरोइन बिक्री के 60 हजार रुपये नकद भी मिले। एएसपी के मुताबिक गिरफ्तार तस्करों ने बताया कि हेरोइन लखनऊ से मुख्य आरोपी मो. शोएब लेकर आता था, जिसे वे आपस में बांटकर पास के गांवों व मोहल्लों में अधिक दामों पर बेचते हैं। वह पूर्व में भी ऐसा करते रहे हैं। डेढ़ सौ से पांच सौ रुपये तक की पुड़िया बेची जाती थी।
विज्ञापन

ये आरोपी किए गये गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्करों में मुख्य आरोपी मो. शोएब (41) है, जो बाराबंकी के मोहम्मदपुर का रहने वाला है। बिक्री के आरोप में सदर कोतवाली क्षेत्र के पूरब मोहाल निवासी इश्तियाक अंसारी (26), इंद्रपूरी कॉलोनी निवासी रामबाबू (24), पिपरी थाना क्षेत्र के मलिन बस्ती निवासी लता देवी (35), चंदा (40) और पार्वती (40) शामिल हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक थाना पिपरी राजेश कुमार सिंह, एसओजी/सर्विलांस प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार सिंह, एसआई शशिभूषण, हेड कांस्टेबल अमर सिंह, सतीश पटेल, शशि प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



चीखती हुई महिलाओं ने कहा: साहब, हमें क्यों फंसाया...
मंगलवार को पुलिस लाइन में तस्करी के आरोप में जिन महिलाओं को पुलिस जेल भेज रही थीं, वह फूटफूटकर रोती रहीं। वह बार-बार पूछती रहीं कि साहब हमें क्यों फंसा रहे हैं। हम बेकसूर हैं। हमें थाने बुलाकर फंसाया गया है। उनके पास से कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। उनके इस बयान से थोड़ी देर के लिए पुलिस असहज हो गई। तीनों महिलाओं को तुरंत गाड़ी में बैठाकर शीशा बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed