Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Six hours of rain ruins crops, leaves farmers worried

Sonebhadra News: छह घंटे की बारिश से फसलें बरबाद, किसान परेशान

Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Six hours of rain ruins crops, leaves farmers worried
सोनभद्र/चोपन। पिछले चार दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव और सोमवार की रात हुई तेज बारिश से फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। धान के साथ सब्जी की फसलों पर बारिश का ज्यादा असर हुआ है। बारिश के दौरान हवा चलने से खेतों में फसलें गिर गई हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार 10 प्रतिशत उत्पादन प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

चक्रवाती तूफान मोंथा का असर सोनांचल में भी देखने को मिल रहा है। चक्रवाती तूफान की वजह से जिले में बीते चार दिन से मौसम खराब चल रहा है। खराब मौसम के बीच सोमवार को तेज बारिश हुई। शाम पौने छह बजे शुरू हुई बारिश रात करीब 12 बजे बजे तक होती रहीं। इससे धान की फसलों को ज्यादा नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

किसान लल्लन कुशवाहा, नागेंद्र, गुड्डू तिवारी, रामललित आदि का कहना है कि छठ पूजा वाले दिन तक नहरों में पानी छोड़ा जा रहा था। इससे धान की फसलों में पहले से पानी लगा हुआ था। चतरा, रॉबर्ट्सगंज और करमा ब्लॉक के किसान धान की कटाई शुरू करने के लिए खेत सूखने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच बेमौसम हुई बरसात ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। तेज हवा चलने और बारिश होने से जगह-जगह धान की फसलें जमीन पर लोट गई हैं। पानी वाले खेतों में धान लोटने से उपज पांच से 10 प्रतिशत तक प्रभावित होने का अंदेशा जताया जा रहा है। नगवां ब्लॉक में कटाई के बाद खेत और खलिहान में पड़े धान काला पड़ने और जमाव होने का डर किसानों को सता रहा है।
मंगलवार को भी मौसम खराब रहा। जिले के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई। चोपन ब्लॉक के गांवों में लगी धान की फसल लगभग गिर गई है। बारिश से सिंदुरिया गांव में पूर्व प्रधान रामनारायन पांडेय समेत सैकड़ों किसानों की धान जमीन पर गिर गया है। किसान प्रेमशंकर पांडेय ने बताया कि बेमौसम बारिश से धान की फसल तो बर्बाद हो ही रही है। तिलहन की फसलों की बोआई भी अब लेट हो रहा है।
बिजौरा निवासी बच्चा यादव ने बताया जहां धान के फसल का तो नुकसान हो रहा है। मगर यह आदिवासी बहुल पहाड़ी क्षेत्र में ये पानी सोना बनकर बरस रहा है। बारिश होने से किसान अपनी फसलों की बोआई कर सकेंगे।
---
टमाटर-मिर्च की खेती को नुकसान
जिले के करमा, घोरावल और नगवां ब्लॉक में टमाटर और मिर्च की खेती बड़ी मात्रा में होती है। बेमौसम हुई बारिश से फूल लेती टमाटर, मिर्च के साथ ही भिंडी, तरोई आदि सब्जी की खेती को नुकसान पहुंचा है। जिला कृषि अधिकारी के मुताबिक सोमवार को हुई बारिश से फूल लेती सब्जियां ज्यादा प्रभावित होंगी। फूल झड़़ने और जमीन पर गिरने का असर सीधे उसके उपज पर पड़ता है।

---
वर्जन:
खेत और खलिहान में पड़ी धान की फसल को बारिश काफी नुकसान हुआ है। जो फसल खेतों में गिर गई है, उसके काला पड़ने की ज्यादा संभावना रहती है। इससे पांच से 10 प्रतिशत तक धान की उपज प्रभावित हो सकती है। - वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed