फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sir Naxalites occupied my house...

साहब! नक्सली ने कब्जा कर लिया मेरा मकान...

Sun, 08 Aug 2021 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Sir Naxalites occupied my house...
सोनभद्र। साहब! मेरे मकान में एक नक्सली ने कब्जा जमा लिया है। पिछले एक साल से उसे बाहर करने का प्रयास कर रहा हूं, लेकिन वह अपना प्रभाव जमाकर कमरा खाली ही नहीं कर रहा। कई नेताओं से उसके संबंध हैं, जिसकी धौंस देते हुए वह हाथापाई भी करता है। इससे हमारा परिवार डरा-सहमा है। मुझे न्याय दिलाइए...। शनिवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में नई बस्ती निवासी एक वृद्ध ने जब यह गुहार लगाई तो अफसर सकते में आ गए। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम केएस पांडेय ने जांच कराई तो मामला किराएदारी के विवाद का निकला। कोर्ट के माध्यम से विवाद हल कराने की सलाह देते हुए उसे वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों को मायूसी हाथ लगी। जिले की तहसीलों में कुल 291 मामले आए, जिनमें से 18 का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका। सदर तहसील में 78 मामले आए। इनमें चार का मौके पर निस्तारण किया गया, जबकि तीन के समाधान के लिए टीम गठित की गई। शेष 71 मामले संबंधित विभागों को सुपुर्द कर दिया गया। बट गांव निवासी महिला सोना ने बताया कि पुश्तैनी कच्चे मकान का वह नवनिर्माण करा रही है, लेकिन पड़ोसी अवरोध पैदा कर रहे हैं। कई बार अफसरों के चक्कर लगाने पर भी समाधान नहीं हुआ। परासी दुबे के राकेश द्विवेदी ने खेतों में बार-बार पानी भरने से फसल बर्बाद होने की शिकायत करते हुए साइफन बनवाने की मांग की। संपूर्ण समाधान दिवस में सीओ सिटी राजकुमार तिवारी, तहसीलदार बीके वर्मा आदि मौजूद रहे। घोरावल: एसडीएम सुशील कुमार यादव की अध्यक्षता में आठ मामलों का निस्तारण हुआ। यहां कुल 82 मामले आए। तहसीलदार सुरेश चंद्र शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। ओबरा: संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता एडीएम आशुतोष दुबे ने की। कुल 40 मामले आए, जिसमें तीन का निस्तारण हुआ। एडीएम ने सभी विभागों को शिकायतों का मौके पर जाकर गुणवत्तापूर्ण समाधान करने का निर्देश दिया। कहा कि अधिकारी समय सीमा का भी ध्यान रखें। इस मौके पर एएसपी विनोद कुमार, एसडीएम जैनेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
मौके पर जाकर हल कराएं जमीन विवाद: डीएम
दुद्धी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर सुनी शिकायतें
संवाद न्यूज एजेंसी
दुद्धी। तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर डीएम अभिषेक सिंह ने शिकायतें सुनी। यहां 91 मामले आए, जिनमें तीन का निस्तारण मौके पर किया गया। छह मामलों के निस्तारण के लिए टीम गठित कर भेजा गया। डीएम ने कहा कि सभी अधिकारी जमीन विवाद को मौके पर जाकर ही हल कराएं। दफ्तर में बैठकर रिपोर्ट लगाने की जानकारी मिली तो जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर एसपी अमरेंद्र प्रसाद सिंह, सीडीओ डॉ. अमित पाल शर्मा, एसडीएम रमेश कुमार, डीडीओ रामबाबू त्रिपाठी, डीपीआरओ विशाल सिंह, एसडीएम प्रशिक्षु श्याम प्रताप सिंह, डीएफओ मनमोहन मिश्रा, पिपरी सीओ विजय शंकर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed