{"_id":"6244993c08ee272f4d5f9dc9","slug":"shyam-mahotsav-held-at-ramlila-maidan-sonbhadra-news-vns645788015","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामलीला मैदान में हुआ श्याम महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामलीला मैदान में हुआ श्याम महोत्सव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार की रात में चतुर्थ श्याम महोत्सव संपन्न हुआ। महोत्सव में भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की धूम रही। गायक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति देकर भक्तों को झूमने पर विवश कर दिया। इससे पूर्व नगर में श्रद्धालुओं ने खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। रामलीला मैदान में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खाटू श्याम की पूजा की। खाटू श्यामजी की आकर्षक झांकी सजाकर अखंड ज्योति जलाई गई। अखंड ज्योति के दर्शन पूजन के लिए देर रात तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
राबर्ट्सगंज हनुमान मंदिर परिसर से श्याम जी की निशान शोभायात्रा निकाली गई। मेन चौक, बढौली चौक से रामलीला मैदान में पहुंची जहां श्रद्धालुओं ने पूजन अर्चन किया। नगर के सैकड़ों लोग निशान यात्रा में शामिल रहे। वहां पर पूजा के साथ खाटू श्याम की अखंड ज्योति स्थापित की गई। फूलों से खाटू श्याम दरबार को सजाया गया, इसके बाद छप्पन भोग लगाया गया। देर शाम आयोजित भजन संध्या में रेशमी शर्मा ने भजनों का जादू चला। कोलकाता से आये गायक कलाकार संजय मित्तल, संजू शर्मा, सूरज शर्मा, राबटसगंज के गायक कलाकार संजीव शर्मा, प्रतीक मिश्रा, नीरज केजरीवाल, राजन अग्रहरि, रोहित तिवारी बाबा, कृष्ण दधीच, वाराणसी से खाटू श्याम के एक से बढ़कर एक गीत सुनाकर श्रोताओं को श्याम भक्ति मय कर दिया। गायक कलाकारों ने बांह पकड़ ले सांवरे, कहीं छूट न जाए..., फंसी भंवर में थी मेरी नैया, चलाई तूने तो चल पड़ी..., भरोसे हम तो बाबा के, जो होगा देखा जाएगा..., वो हारे की सहारा, सलोना प्यारा प्यारा... आदि भजनों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खड़े होकर थिरकने पर मजबूर कर दिया। संजीव शर्मा ने तेरा साथ है तो मुझे क्या फिकर है., मेरी जो लाज है बाबा तेरे दुखिया गरीब की ये ही फरियाद है आदि भजनों से वातावरण भक्तिमय किया। इस मौके पर पुनीत जैन, विजय जैन, प्रदीप खेतान, ऋतिक जैन, अशोक जैन सहित बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे।