फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shyam Bihari Yadav became the President of District Bar

Sonebhadra News: डिस्ट्रिक्ट बार के अध्यक्ष बने श्याम बिहारी यादव

Wed, 24 Jan 2024 10:04 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jan 2024 10:04 PM IST
विज्ञापन
Shyam Bihari Yadav became the President of District Bar
सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी यादव ने जीत दर्ज की है। महामंत्री पद पर मो. सलीम कुरैशी निर्वाचित हुए। बुधवार को मतगणना के बाद परिणाम की घोषणा होते ही विजेताओं को फूल मालाओं से स्वागत कर समर्थकों ने खुशी मनाई।
विज्ञापन

मुख्य चुनाव अधिकारी हीरालाल पटेल और उप मुख्य चुनाव अधिकारी धनंजय कुमार मौर्य की देखरेख में हुई मतगणना में एल्डर कमेटी के चेयरमैन अशोक कुमार जालान भी मौजूद रहे। सहायक चुनाव अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि अध्यक्ष पद पर श्याम बिहारी यादव को कुल 251 में 118 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी अंशुमान सिंह को 85 मतों से हराया। महामंत्री पद पर सलीम कुरैशी को 127 जबकि प्रतिद्वंद्वी राजेंद्र कुमार यादव को 122 मत मिला। कोषाध्यक्ष पद पर कमलेश कुमार सिंह को 114 और वीरेंद्र कुमार राव को 112 मत मिला। इस तरह कमलेश कुमार सिंह 20 मतों से विजेता रहे।
विज्ञापन

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ. अतुल प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से अधिक) गंगेश्वर प्रसाद सिंह और संजय कुमार गोयल, उपाध्यक्ष (10 वर्ष से नीचे) अनिल कुमार व हरिद्वार, सचिव प्रशासन द्वारिका नाथ नागर, सचिव प्रशासन अनुपम सिंह व सचिव पुस्तकालय संतोष कुमार पांडेय, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर हरि प्रसाद यादव, राजेश कुमार यादव, रमेश चंद्र सिंह, सरिता गिरी, विजय बहादुर सिंह व चतुर्भुज शर्मा, कार्यकारी सदस्य 15 वर्ष से नीचे अनूप कुमार शुक्ला, राम प्रकाश सिंह, रियाजुद्दीन, सुमन, संजय कुमार व संदीप कुमार निर्विरोध निर्वाचित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed