फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   shuama prasad mukharji

श्यामा प्रसाद मुखर्जी को किया याद

Mon, 06 Jul 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
shuama prasad mukharji
भाजपा जिला कार्यालय में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जयंति पर पुष्प अर्पित करते भाजपा जिलाध्यक्ष अज - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। जनसंघ के संस्थापक डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर धूमधाम से मनाई। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत चौबे ने पार्टी कार्यालय पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। तत्पश्चात तीन दिन तक चलने वाली प्रदेशव्यापी पौधरोपण अभियान की शुरुआत की। जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नहीं चलेंगे का नारा देने वाले और काश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाने के लिए अपना जीवन बलिदान करने वाले डॉ0 श्यामा प्रसाद मुखर्जी केे आदर्श मूल्य व सिद्धांत हम सभी के लिए मार्गदर्शक व प्रेरणादायी है। उन्होने आजीवन राष्ट्रहितों कि रक्षा के लिए संघर्ष किया तथा अपने अलौकिक विचारों से देशवासियों को एकजुट रहने कि सीख दी। पूर्व विधान परिषद् सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा, ओंकार केशरी, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, सदर विधायक भूपेश चौबे, घोरावल विधायक अनिल मौर्या, ओबरा विधायक संजय गोंड़, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा, धर्मवीर तिवारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामलखन सिंह, क्षेत्रीय महामंत्री किसान मोर्चा गोविंद यादव, पूर्व विधायक तीरथराज सहित सभी कार्यकर्ताओं ने बूथों पर पौधे लगाए। इस अवसर पर जिलाउपाध्यक्ष ओमप्रकाश दुबे, जिलामंत्री अजीत रावत, विनोद पटेल, दिलीप चौबे, अनूप तिवारी, कैलाश तिवारी, राजन पांडेय, विक्रम सिंह चौहान आदि रहे।
विज्ञापन

अनपरा/म्म्म्म्योरपुर : देश में एक प्रधान, एक निशान, एक विधान के उद्घघोषक एवं प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 119वीं जयंती पर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण किया। इस अवसर पर भाजपा मंडल महामंत्री प्रवीण गुप्ता, पूर्व मंडल कोषाध्यक्ष सरजू वैश्य, कुंदन सिंह, संजीव सिंह, सुमित तिवारी, प्रधानाध्यापिका अनारकली, बूथ अध्यक्ष मनोज शाह, पिंकू, दिलीप तिवारी, प्रदीप तिवारी, दूधनाथ, उमेश तिवारी आदि ने पौधरोपण किया। म्योरपुर में भाजयुमो जिलामंत्री मोनू जायसवाल के नेतृत्व में जनसंघ के संस्थापक की जयंती मनाई गई। इस मौके पर अमरकेश सिंह, होरीलाल पासवान, दीपक सिंह, सुजीत सिंह, जितेंद्र कुमार अग्रहरि समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed