फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shri Ram Gunje around Jaykare

चहुंओर गूंजे श्रीराम के जयकारे

Sat, 28 Mar 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र
ब्यूरो अमर उजाला, सोनभद्र Updated Sat, 28 Mar 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Shri Ram Gunje around Jaykare
जिले में शनिवार को जगह-जगह धूमधाम से रामनवमी मनाई गई। राबर्ट्सगंज नगर के नईबस्ती में स्थित मानस मंदिर में रामनवमी पर श्रीराम के जयकारे से समूचा नगर गूंज उठा।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं ने श्रीराम की भव्य झांकी सजाकर मानस पाठ किया। मेन चौक के समीप स्थित शीतला माता मंदिर में भंडारे का आयोजन हुआ। शीतला माता की भव्य झांकी देख लोग धन्य हो गए। इस मौके पर श्रद्धालुओं ने कुंवारी कन्याओं को भोजन कराया।
विज्ञापन


अलसुबह से ही मंदिर में भक्तों की कतार लगनी शुरू हो गई थी। दशरथ नंदन श्रीराम, जनक नंदनी सीता, लक्ष्मण और हनुमान का दर्शन कर भक्त निहाल हो जा रहे थे।

आचार्यों ने वैदिक मंत्रोच्चार कर यजमानों से पूज-अर्चन करवाया। इस मौके पर मिठाई लाल सोनी, संजय, विजय, मोहन चौबे, बबलू तिवारी, हीरालाल, रामविलास शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उधर शीतला माता भंडारा समिति की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। व्यवस्थापक पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विजय कुमार जैन, समिति के अध्यक्ष संतोष केशरी, महामंत्री अरूण सिंह, श्यामसुंदर केशरी, विकास वर्मा उमेश जालान, नत्थू सोनकर ने श्रद्धालुओं को प्रसार ग्रहण कराया।

राबर्ट्सगंज और आसपास के गांवों में श्रद्धालुओं का पांव पखार कर उन्हें भोजन कराया गया। राबर्ट्सगंज के उत्तर मोहाल में सत्यपाल जैन के आवास पर कन्याओं का पूजन-अर्चन कर उन्हें भोज कराया गया। 

सलखन संवाददाता के मुताबिक चूड़िहर मंदिर पर भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे को सफल बनाने में आयोजक प्रधान विक्रम, अशोक सिंह, रामबचन, रमाकांत, रामलोचन, रामजग, शिव कुमार लगे रहे।

रेणुकूट प्रतिनिधि के अनुसार हिण्डाल्को में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जन्म दिवस श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया। हिण्डाल्को मनोरंजनालय हाल में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के मानव संसाधन प्रमुख अरुण कुमार ने भगवान श्रीराम चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

पूर्वांचल श्रीराम सेना के सौजन्य से नगर में शनिवार को श्रीराम नवमी का भव्य जुलूस निकाला गया। मुर्धवा मोड़ से सांय चार बजे राम भक्तों ने हाथों में तलवार, गदा लेकर पिपरी तक भ्रमण किया। जुलूस में बल्ली राय, बाबू सिंह, आशीष सिंह, शरद नथानी, निक्की, राजेश सिंह, धीरेंद्र यादव, सज्जन अग्रवाल, चंदन तिवारी शामिल रहे।

कोन संवाददाता के मुताबिक  बाजार स्थित हनुमान मंदिर से रामनवमी के दिन जुलूस निकाला गया। इसमें हाथी आकर्षण का केंद्र रहा। कोन हनुमान समिति की ओर से निकाला गया जुलूस खेतकटवा गांव स्थित देवी मंदिर, शिव मंदिर होते हुए पुन: हनुमान मंदिर पर आकर समाप्त हुआ।

समिति के अध्यक्ष पूर्व प्रधान रामकुमार जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के खरौंधी, मिश्री, कचनरवा, खेमपुर गांवों से होते हुए जुलूस को ले जाया गया। इतना ही नहीं रामलीला कलाकारों ने राम, लक्ष्मण, हनुमान का रूप धारण करके जुलूस में चल रहे थे। पूर्व एमएलसी जय प्रकाश चतुर्वेदी जुलूस की अगुआई कर रहे थे।


इस मौके पर प्रभाष पांडेय, अशोक निराला, विपीन बिहारी, राम किशोर रवानी, शशांक शेखर मिश्रा, सुशील मौजूद रहे। ओबरा संवाददाता के मुताबिक चैत्र नवरात्र के रामनवमी के दिन मां सिद्धीदात्री की पूजा हवन वैदिक मंत्रोचार के बीच हुई।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed