फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Shiva's tableau came out with a pomp

गाजेबाजे के साथ निकली शिव की झांकी

Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
Shiva's tableau came out with a pomp
शक्तिनगर/बीजपुर। सावन के दूसरे सोमवार को ऊर्जांचल के शिव भक्त गाजे बाजे के साथ सड़कों पर उतरे। शक्तिनगर में शिव पार्वती झांकी आकर्षक का केंद्र रही। इसी प्रकार बीजपुर, अनपरा, बीना, रेनूसागर आदि क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में भक्तों ने जलाभिषेक किया।
विज्ञापन

शक्तिनगर के चिल्काडांड शिव मंदिर से झांकी के साथ निकले भक्तों ने ज्वालामुखी झरना से जल भरकर भगवान शंकर का जलाभिषेक किया। जलाभिषेक यात्रा में शिव पार्वती की झांकी निकाली गई। आयोजन भाजपा नेता गुप्तेश्वर सोनी एवं पवन सोनी द्वारा किया गया। बीना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोहरौलिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में श्रावण माह के दूसरे सोमवार को पुजारी राम चन्द्र गिरी के देखरेख में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक व रुद्राभिषेक किया गया। इसी क्रम में बीना शिव मंदिर, सीएचपी शिव मंदिर, सरोवर शिव मंदिर, मोहन ब्रह्म बाबा पहाड़ी शिव मंदिर सहित सभी शिवालयों में भक्तों ने पूजा की। अजीरेश्वर धाम जरहा मंदिर में सुरक्षा की दृष्टि से महिला पुलिस की जवान सतर्क रही। एनटीपीसी आवासीय परिसर शिव मंदिर, सिरसोती शिव मंदिर, दूधइयाँ मंदिर, बेड़िया हनुमान मंदिर, के अलावा बखरिहवा और सेवकाडॉडं मंदिरों में भक्तों की भीड़ ने बाबा बोलेनाथ को जलाभिषेख किया। सुरक्षा के मद्देनजर प्रभारी निरीक्षक देवतानंद सिंह मय फोर्स तैनात रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed