फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven thousand tonnes of coal seized on the second day

दूसरे दिन सात हजार टन कोयला जब्त

Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
Seven thousand tonnes of coal seized on the second day
सिंगरौली में कोयला के काले कारोबार पर दूसरे दिन भी कार्रवाई हुई। इस दौरान डीएम के तरफ से गठित टीम ने सात हजार टन कोयला जब्त किया। अधिकारियों के मुताबिक कोल भंडारण बिना अनुमति व वैध दस्तावेजों के बगैर किया गया था।
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को दो कोयला ट्रांसपोर्टरों/भंडारणकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इससे पहले बृहस्पतिवार को चितरंगी क्षेत्र के नौढ़िया इलाके में हुई छापेमारी के दौरान 41 हजार पांच सौ टन कोयला जब्त किया गया था। इस मामले में आठ ट्रांसपोर्टरों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। डीएम आरआर मीना के निर्देशन में शुक्रवार को खनिज, राजस्व व पर्यावरण विभाग की संयुक्त टीम ने बरगवां थाना क्षेत्र के कनई व डगा में छापा मारा। वैधानिक अनुमति के बिना भंडारित दो कोयला संग्रहण ठिकानों पर छापामारी से जिले में दूसरे दिन भी हड़कंप मचा रहा। खनिज अधिकारी एके राय ने बताया कि बरगवां रेलवे साइडिंग के नजदीक ग्राम डगा स्थित निजी भूमि पर संगीता सेल्स प्रा. लिमिटेड के पास से भंडारित 4000 मीट्रिक टन कोयला व ग्राम कनई में एमपी पीजीसीएल फर्म की ओर से भंडारित 3000 मीट्रिक टन कोयले को जब्त कर लिया गया है। कंपनियों ने वैधानिक अनुमति के बिना कोयला भंडार किया था। भंडारण के कोयले का वैध दस्तावेज संबंधित प्रस्तुत नहीं कर सके। कार्रवाई पुलिस की गैरमौजूदगी में मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. नीरज वर्मा, खनिज निरीक्षक विद्याकांत तिवारी, तहसीलदार, कनई व डगा के हल्का पटवारी (लेखपाल), रेलवे स्टेशन के अधीक्षक की मौजूदगी में हुई। बताया जा रहा है कि इस मामले में पुलिस पर पहले से कारोबार को संरक्षण देने का आरोप है। इसी वजह से उसे दूर रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed