फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven including four women died in accidents

Sonebhadra News: हादसों में चार महिलाओं समेत सात की मौत

Mon, 29 Jan 2024 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
Seven including four women died in accidents
जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो महिलाओं समेत पांच ने जान गंवाई। मरने वालों में तीन बाइक सवार थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। उनके सिर में आई गंभीर चोट मौत की वजह बनी। वहीं, ट्रक की चपेट में आने से एक महिला समेत दो की जान गई।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के बेलखुड़ी मोड़ के पास हुई। विशंभरपुर गांव निवासी अनिल सिंह (22) पुत्र जय सिंह शनिवार को किसी काम से राबर्ट्सगंज आया था। शाम को बाइक से घर लौट रहा था। बेलखुड़ी मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे चपेट में ले लिया। हेलमेट न होने से गंभीर रूप से घायल अनिल की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक के भाई राहुल सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सदर कोतवाली क्षेत्र के ही खेखड़ा तरावां निवासी ट्रक चालक महेशराम शनिवार को चोपन क्षेत्र से हाइवा पर बालू लाद कर वाराणसी गया था। रात को गाड़ी खाली कर लौटते समय बिच्छी गांव स्थित स्पीड ब्रेकर के पास आगे चल रहे ट्रक के अचानक ब्रेक लेने पर तेज रफ्तार वाली हाइवा उससे टकरा गया। चालक महेशराम की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो घटनाएं बीजपुर थाना क्षेत्र में हुई। म्योरपुर कस्बा निवासी गीता देवी (55) पत्नी रामेश्वर तिवारी शनिवार की शाम अपने छोटे पुत्र सुधीर तिवारी के साथ बाइक से बहन के घर आयोजित हरिकीर्तन में शामिल होने जा रही थीं। नकटू बैरियर के पास सामने अचानक कोई जानवर आ गया। इससे बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गए। घटना में मां-पुत्र दोनों घायल हो गए। दोनों को डायल 112 ने धंवन्तरि अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने गीता देवी को मृत घोषित कर दिया। सुधीर को मामूली चोट आई है।
रविवार को नेमना से कोराड़ जाने वाले मार्ग पर सड़क हादसे में नेमना निवासी गुड्डू बैगा (36) की मौत हो गई। गुड्डू बाइक से नेमना से कोराड़ की ओर जा रहा था। उसकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पड़े बड़े पत्थर से टकरा गई। उसको सिर में गंभीर चोट आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिहंद के धंवन्तरि चिकित्सालय पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही हैं।
बेकाबू ट्रक ने महिला को कुचला
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र अंतर्गत कुड़वा नाले के पास एक वृद्धा का शव मिला। पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। शव देखने से प्रतीत हो रहा था कि किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। लोगों के मुताबिक सड़क के किनारे महिला आग ताप रही थी, तभी किसी अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। देर शाम तक महिला की शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
बेकाबू वाहन ने तीन महिलाओं को रौंदा, दो की मौत
बभनी। थाना क्षेत्र के चकचपकी गांव में रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर रविवार की देर शाम बेकाबू वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। एक महिला गम्भीर रूप से घायल हुई है। उसे बभनी सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

हथियार गांव निवासी पार्वती (50) पत्नी छन्नू बियार, बिजली देवी (35) पत्नी सूरजमल और अमरावती (30) रविवार की देर शाम काम खत्म कर पैदल ही अपने घर जा रही थीं। चपचपकी गांव के पास अचानक पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें चपेट में ले लिया। तीनों महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख पुकार शोर सुन कर लोग सड़क पर निकले तो उन पर नजर पड़ी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी में भर्ती कराया गया। यहां पार्वती और बिजली देवी को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं अमरावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वाहन धक्का मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

नियमों की अनदेखी से जा रही जान
सोनभद्र। यातायात विभाग सड़क हादसों को राेकने के लिए जागरुकता अभियान चला रहा है। 15 फरवरी तक चल रहे एक माह के विशेष अभियान में भी हादसे कम नहीं हो रहे हैं। ज्यादातर मामलों में यातायात नियमों की अनदेखी प्रमुख वजह है। वर्ष 2023 में दिसंबर तक हादसों में करीब तीन सौ लोगों की मौत हुई है। इसमें 70 फीसदी बाइक सवार रहे। उनकी मौत की वजह सिर में गंभीर चोट व तेज रफ्तार ही बनी। सीओ यातायात विनोद सिंह का कहना है कि नियमों के पालन के लिए जागरूक किया जा रहा है। चालान व अन्य कार्रवाई भी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed