फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seven gates of Rihand Dam and six gates of Obra Dam have been opened

Sonebhadra News: रिहंद बांध के सात, ओबरा के छह फाटक खुले

Fri, 04 Sep 2026 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Seven gates of Rihand Dam and six gates of Obra Dam have been opened
ओबरा डेम का खोला गया फाटक। संवाद
रेणुकूट/ओबरा। कैचमेंट एरिया में लगातार हो रही बारिश से रिहंद बांध में पानी ज्यादा होने से बृहस्पतिवार को रिहंद के सात और ओबरा बांध के छह फाटक खोल दिए गए।
विज्ञापन

कुल सात फाटक को 16-16 फीट तक खोलकर 77 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं सभी छह टरबाइन भी चालू है, जिससे 17960 क्यूसेक पानी निकल रहा है। यह पानी सीधे ओबरा बांध में पहुंच रहा है। इसके मद्देनजर ओबरा बांध के भी छह फाटक खोले गए हैं। जल विद्युत इकाइयां भी पूरी क्षमता से चल रही हैं।
विज्ञापन

करीब 30 घंटे तक लगातार पांच फाटक खोले जाने के बाद भी जलस्तर में कोई खास अंतर न आने और पानी की आवक जारी रहने के चलते बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे बांध का छठवा फाटक खोला गया और फिर कुछ देर बाद सातवां फाटक भी खोल दिया गया। इसके अलावा बांध की सभी छह टरबाइनों के माध्यम से करीब 17960 क्यूसेक पानी निकल रहा है। इस प्रकार बांध से कुल करीब 94960 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। उधर, रिहंद बांध से पानी छोड़े जाने के कारण डाउनस्ट्रीम ओबरा डैम पर दबाव बढ़ रहा है। इसके बाद सभी फाटकों से रेणुका नदी में कुल 84100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। वहीं पन बिजली परियोजना से फुल लोड पर हो रहे बिजली उत्पादन से भी रेणु नदी में 16200 क्यूसेक पानी जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed