{"_id":"5e20a8e68ebc3e4af95d8b0f","slug":"seven-candidates-could-not-save-their-bail-bjp-candidate-got-only-51-votes-sonbhadra-news-vns5055709157","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात उम्मीदवार नहीं बचा सके जमानत, भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 51 वोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात उम्मीदवार नहीं बचा सके जमानत, भाजपा प्रत्याशी को मिले सिर्फ 51 वोट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुद्धी/सोनभद्र। नगर पंचायत चोपन और रेणुकूट के उपचुनाव में निर्दली दिवंगत अध्यक्षों की पत्नियों ने जीत हासिल किया। चुनाव मैदान में 11 प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे थे। रेणुकूट के भाजपा उम्मीदवार शारदा समेत सात उम्मीदवार अपनी जमानत तक नहीं बचा सकें। जबकि भाजपाइयों ने जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। चुनाव परिणाम आने के बाद पराजीत प्रत्याशी व उनके समर्थक हार की समीक्षा शुरू कर दी है।
चोपन और रेणुकूट के चेयरमैनों की हत्या के बाद रिक्त चले रहे पदों पर उपचुनाव के पड़े हुए वोटों की गिनती गुरुवार को हुई। इसमें निर्दल उम्मीदवारों का दबदबा रहा। भाजपा को छोड़ किसी दल ने अपना उम्मीदवार खड़ा नहां किया था। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि समेत अन्य नेताओं ने पार्टी के प्रत्याशियों को जीताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। लेकिन चुनाव परिणाम आने पर उनकी मंशा पर पानी फिर गया।
रेणुकूट का भाजपा प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सकी। अपर जिलाधिकारी योगेंद्र बहादुर सिंह के मुताबिक जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को पड़े मतों का 1/6 मत प्राप्त करना अनिवार्य है। चोपन के निर्दल उम्मीदवार कमला को 112, विजय कुमार को 24, सत्यदेव को 19, स्वतंत्र साहनी को 10, सुशील को 161 मत ही मिले। वहीं रेणुकूट के भाजपा प्रत्याशी शारदा को 51 वोट और राजपति साहनी को सिर्फ 34 वोट मिले। उक्त सभी प्रत्याशी अपनी जमानत तक नहीं बचा सकें।
विज्ञापन
अन्याय के खिलाफ न्याय की हुई जीत
सोनभद्र। प्रशासन के रोक के बावजूद विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने नारेबाजी की। मतगणनास्थलों से जुलूस की शक्ल में चार पहिया वाहनों से समर्थक निकले। सदर तहसील में निर्दल उम्मीदवार फरिदा बेगम के जीत की घोषणा होते ही सपा के निर्वतमान जिलाध्यक्ष विजय यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रामनिहोर यादव, अंबुज सिंह, टोनी पांडेय समेत अन्य मतगणना स्थल पर पहुंच गए। विजय यादव ने कहा कि ने कहा कि यह जीत अन्याय के खिलाफ न्याय की जीत है। जिला प्रशासन ने सत्ता पक्ष के लोगों के तमाम षणयंत्र के बावजूद जनता ने करारा जवाब दिया है। जनता आगामी चुनाव में भाजपा के जुल्म, अत्याचार के खिलाफ मत देने का मूड बना चुकी है।
बीच में ही छोड़ कर चले गए
सोनभद्र। सदर तहसील में चोपन और दुद्धी में रेणुकूट के वोटों की गिनती शुरू होने से पहले सभी प्रत्याशी और उनके समर्थक जीत का दावा कर रहे थे। लेकिन पहले राउंड की गिनती में ही अधिकांश उम्मीदवार अपने समर्थकों के साथ मतगणना स्थल से धीरे-धीरे निकलना शुरू हो गए। दूसरी राउंड के मतों की गिनती शुरू होते ही गिने-गिने चुने लोग ही मतगणनास्थल पर रहे।
चोपन की चेयरमैन फरिदा बेगम ने कहा कि जनता ने उनके पक्ष में मतदान कर उनके पति इम्तियाज अहमद को सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह एहसान कभी नहीं भूलूंगी। नगर पंचायत विकास क्षेत्र में समुचित विकास कार्य कराकर पति के अधूरे कार्यों को पूर्ण करूंगी।
रेणुकूट की चेयरमैन निशा देवी ने कहा कि जनता ने उनको जीता कर उनके पति बबलू सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की है। नगरवासियों से राय मशविरा लेकर विकास कार्य कराऊंगी। जनता की समस्यओं को खुद का समझ कर दूर करने का भरकस प्रयास करूंगी।