फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Sensational disclosure of murder case in sonebhadra Wife daughter and her lover strangled together

समरेश हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा: पत्नी, बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर घोंटा था गला, जानें कारण

Mon, 05 Sep 2022 03:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 05 Sep 2022 03:50 PM IST
सार

सोनभद्र जिले के कोलियाघाटी में कुछ दिन पहले सिंगरौली निवासी समरेश पाल (47) का शव मिला था। सड़क किनारे शव मिलने के कारण हादसे में मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई थी। सोमवार को पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया। 

विज्ञापन
Sensational disclosure of murder case in sonebhadra Wife daughter and her lover strangled together
पुलिस की गिरफ्त में समरेश की पत्नी और बेटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनभद्र जिले के कोलियाघाटी में एक सप्ताह पूर्व मिले सिंगरौली निवासी समरेश पाल के शव की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस का दावा है कि पत्नी, बेटी और उसके प्रेमी ने मिलकर समरेश की गला घोंटकर हत्या की। हत्या के बाद शव को कोरट मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया था, ताकि वह सड़क हादसा लगे। हत्या के पीछे संपत्ति का लालच और पारिवारिक विवाद मुख्य वजह रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


27 अगस्त को कोलियाघाट में कोरट मार्ग पर एक शव मिला था। काफी प्रयास के बाद शव की शिनाख्त मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के गढ़वा थाना अंतर्गत बरवाडीह निवासी समरेश पाल (47) के रूप में हुई थी। सड़क किनारे शव मिलने के कारण हादसे में मौत की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि ने जांच को नई दिशा दी।

विज्ञापन

पत्नी और बेटी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं 

चचेरे भाई लाल प्रताप पाल की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू की गई। सोमवार को घोरावल कोतवाली में प्रेस वार्ता में घटना का खुलासा करते हुए सीओ संजीव कटियार ने बताया कि पुलिस मृतक के घर बरवाडीह पहुंची। जांच के दौरान कमरे के आधे हिस्से में गोबर से ताजा पोताई की गई थी। पति की मौत के बाद भी पत्नी रजवंती और पुत्री संगम के चेहरे पर कोई शिकन नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

संदेह के आधार पर जब उन पर सख्ती दिखाते हुए पूछताछ की गई तो उन्होंने पूरी घटना उजागर कर दी। सीओ ने बताया कि समरेश का अपने नाम की 18 बीघा जमीन बेचकर परिवार के सदस्यों को बेघर करने, भेड़ बेचकर पैसा न देने और खाने-पीने का सामान ताले में बंद रखने को लेकर परिजनों से विवाद होता था।

इसी से क्षुब्ध होकर पत्नी और बेटी ने उसे मारने की योजना बनाई। सलखन निवासी दूर के रिश्तेदार दिनेश पाल का समरेश के घर आना-जाना था। दिनेश और संगम में प्रेम संबंध था। लिहाजा उसने भी घटना में मदद की।

पत्नी और बेटी ने पकड़े हाथ-पैर, प्रेमी ने रस्सी से कस दिया गला

Sensational disclosure of murder case in sonebhadra Wife daughter and her lover strangled together
घोरावल कोतवाली में खुलासा करते सीओ संजीव कटियार - फोटो : अमर उजाला

सीओ के मुताबिक 26 अगस्त की रात घर में सोते समय रजवंती और संगम ने समरेश का हाथ-पैर कसकर पकड़ लिया। दिनेश ने घर में रखी रस्सी से समरेश का गला कस दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों करीब एक किमी दूर तक शव को पैदल ले गए। फिर बाइक पर रखकर 8  किमी दूर यूपी की सीमा में कोलियाघाट के पास कोरट मार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया।

प्रभारी निरीक्षक गोपालजी के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने दिनेश को शिवद्वार मंदिर के पास से पकड़ लिया। वहीं रजवंती और संगम को उनके घर बरवाडीह से सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर हत्या करने व शव ठिकाने लगाने में प्रयुक्त बाइक, रस्सी व गमछा बरामद किया गया। हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने वाले टीम में एसआई रामअवध यादव, उभ्भा चौकी प्रभारी बालेंद्र यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद यादव, शंभू कुमार, सोनू भारती, दीपा पासवान, अरायना सिद्दीकी भी शामिल रहे।

निजी स्कूल में शिक्षक है एमए पास दिनेश

हत्यारोपी दिनेश सलखन में एक निजी स्कूल में शिक्षक है। समरेश की बड़ी पुत्री संगम से दिनेश का प्रेम प्रसंग चल रहा था। समरेश की कुल पांच पुत्रियां हैं और सभी अविवाहित हैं। एकलौता पुत्र मूक-बधिर है। वह बाहर रहकर काम करता है। ग्रामीणों की मानें तो पिछले साल भी समरेश पाल को खाने में जहर देकर मारने का प्रयास किया गया था। शक होने पर उसने खाना कुत्ते को खिलाया। कुत्ते की थोड़ी देर बाद मौत हो गई। इसके बाद से समरेश अपना भोजन अलग से बनाकर खाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed