{"_id":"5f5a61ef8ebc3e45a66269a6","slug":"sensation-on-marriage-of-dead-body-in-drain-sonbhadra-news-vns5465227161","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में विवाहिता का शव मिलने से सनसनी
विज्ञापन
चोपन। जुगैल थाना क्षेत्र के बहेराडाड़ गांव में बुधवार की रात्रि लगभग 9 बजे नाले में एक विवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले गई। बृहस्पतिवार को ओबरा सीओ भास्कर वर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
पुलिस के मुताबिक दो वर्ष पूर्व बहेराडाड़ निवासी अयोध्या से माया 24 की शादी हुई थी। इसके बाद अयोध्या द्वारा दूसरी शादी कर ली गई थी जिसको लेकर लगातार माया और अयोध्या में झगड़ा होता रहता था। झगड़े से तंग होकर माया लगभग एक वर्ष तक अपने मायके बोदार गांव थाना कोन में रहने लगी थी। वही ससुराल पक्ष द्वारा समझाने बुझाने पर चार माह पूर्व ही वह ससुराल आई थी । बुधवार की रात्रि घर से गायब होने की सूचना मिलने पर लोगों ने खोजबीन शुरू की तथा जुगैल थाने में गायब होने तहरीर दी।
देर रात महिला का शव उसके घर से कुछ दूरी पर नाले मिला। मृतका के पिता कन्हैयालाल की तहरीर पर पुलिस ने पति अयोध्या प्रसाद, सास रजवन्ति देवी, ननद चंदा, सुनीता व दूसरी पत्नी नेहा के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ का कहना है कि शव का पीएम करवा कर घरवालों को सुपुर्द कर दिया गया। विवेचना के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही होगी।