फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Seeing crocodiles in Bandhi stir among villagers

बंधी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में हड़कंप

Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
Seeing crocodiles in Bandhi stir among villagers
खलियारी। मांची वन रेंज के पड़री गांव के पास स्थित बंधी में शनिवार को मगरमच्छ दिखने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे कर्मनाशा नदी में छोड़ दिया।
विज्ञापन

पड़री गांव में बड़ी बंधी है। इसमें शनिवार को सुबह कुछ लोगों को मगरमच्छ दिखा। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। इसके बाद अधिकारियों के निर्देश पर वन कर्मी विनोद यादव, एसएन उपाध्याय, महेंद्र पाल, राम पुकार व बैजनाथ मौके पर पहुंचे। वनकर्मियों ने मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे कर्मनाशा नदी में छोड़ दिया। वन कर्मी विनोद यादव ने बताया कि इस बंधी में पूर्व में भी मगरमच्छ देखा गया था। ग्रामीणों की सूचना पर उसे पकड़ने के लिए जाल आदि लगाया गया था लेकिन पकड़ने में कामयाबी नहीं मिली पाई थी। मगरमच्छ की लंबाई पांच फीट बताई गई है। मगरमच्छ को कर्मनाशा नदी में छोड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed