फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Second marriage at the age of 17, groom is 40, team stopped

Sonebhadra News: 17 की उम्र में दूसरी शादी, दूल्हा 40 का, टीम ने रोकवाया

Mon, 22 Jan 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Second marriage at the age of 17, groom is 40, team stopped
सोनभद्र। बाल विवाह के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। रविवार को 17 साल की लड़की की दूसरी शादी कराने का मामला सामने आया। पांच माह के बच्चे की मां को 40 साल के दूल्हे के साथ ब्याहने की तैयारी चल रही थी। मौके पर पहुंची बाल संरक्षण विभाग की टीम ने शादी रोकवा दी। किशोरी को बालगृह बालिका में आवासीत कराया गया।
विज्ञापन

राबर्टसगंज कोतवाली अंतर्गत एक गांव में रविवार को नाबालिग लड़की की शादी (40) वर्ष के व्यक्ति के साथ कराए जाने की तैयारी चल रही थी। सूचना पर पहुंची जिला बाल संरक्षण इकाई सोनभद्र से पूछताछ करने पर दुल्हन की मां ने बताया कि उसकी पुत्री की शादी लगभग दो साल पहले हुई थी, मगर उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। उसका पांच माह का लड़का भी है। इस कारण पुत्री की दूसरी शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। बालिका के उम्र के संबंध में टीम के समक्ष कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया गया। प्रथम दृष्टया बालिका नाबालिग प्रतीत हो रही थी। इस पर टीम ने बालिका को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए बाल गृह बालिका इंद्रपुरी काॅलोनी राबर्ट्सगंज में आवासीत करवा दिया है। ओआरडब्ल्यू शेषमणि दुबे ने बताया कि पांच माह का पुत्र भी किशोरी के साथ है। उसकी काउंसिलिग के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता आकांक्षा उपाध्याय, उप निरीक्षक विनोद यादव, महिला आरक्षी दीक्षा पांडेय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed