फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   SDM takes stock of boundary expansion of the airport

हवाई अड्डे के बाउंड्री विस्तारीकरण का एसडीएम ने लिया जायजा

Fri, 22 Jan 2021 07:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 07:50 PM IST
विज्ञापन
SDM takes stock of boundary expansion of the airport
म्योरपुर। एसडीएम रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार की देर शाम हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने हवाई अड्डे के विस्तारीकरण को लेकर दक्षिणी छोर पर बाउंड्री वाल के सात मीटर चौड़ाई जल्द बढ़ाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पेड़ों की कटान हो गई है तो बाउंड्री वाल का निर्माण तत्काल शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि हर स्तर पर विस्तारीकरण की समीक्षा हो रही है। ऐसे में एयरपोर्ट का निर्माण जल्द पूरा करें। उन्होंने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अधिकारियों से आने वाली दिक्कतों के बाबत भी जानकारी मांगी। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की दिक्कत आए तो तत्काल बताएं जिसे उसे दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि हर हाल में बाउंड्री वॉल और विस्तार से जुड़े अन्य काम कर लिए जाएं। इस मौके पर एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के लोगों के अलावा निर्माणकर्ता कंपनी लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed