{"_id":"5845a36b4f1c1be259447f72","slug":"school-bus-collided-with-tanker","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूली बस टैंकर से टकराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूली बस टैंकर से टकराई
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Mon, 05 Dec 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बस हादसा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोमवार की सुबह भयंकर कोहरे के बीच हिंदुआरी मोड़ पर एक स्कूली बस टैंकर से टकरा गई। दो बच्चों को गंभीर चोट लगी, सवार अन्य 24 बच्चे मामूली रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के बिच्छी गांव में एक निजी विद्यालय है। इस विद्यालय की बस सुबह करीब साढ़े सात बजे करमा थाना क्षेत्र के खैराही गांव की ओर से बच्चों को लेकर आ रही थी। बस में 26 बच्चे सवार थे। राबर्ट्सगंज के हिंदुआरी मोड़ के पास कोहरे के चलते टैंकर से बस की टक्कर हो गई।
हादसे में मामूली रूप से सभी बच्चे घायल हो गए। इसमें खैराही के रेहान (12) पुत्र परवेज और मामिल (12) पुत्र गुड्डू को ज्यादा चोटें आईं। सभी का प्राथमिक उपचार हिंदुआरी के पास ही स्थित एक निजी डाक्टर के यहां कराया गया। हादसे के बाद टैंकर चालक वाहन के साथ फरार हो गया।