फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Savitri Bai brought education to the deprived class

Sonebhadra News: सावित्री बाई ने वंचित वर्ग तक पहुंचाई शिक्षा

Fri, 03 Jan 2025 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jan 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
Savitri Bai brought education to the deprived class
सोनभद्र। सपा के जिला कार्यालय पर शुक्रवार को देश की प्रथम महिला शिक्षक और समाज सेविका सावित्री बाई फुले की जयंती पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। कार्यकर्ताओं ने सावित्री बाई फुले के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव ने कहा कि सावित्री बाई फुले एक महान समाज सुधारक और भारत की स्वतंत्रता संग्राम की सशक्त आवाज थीं। उन्होंने महिलाओं और पिछड़े समुदाय के उत्थान के लिए अनगिनत प्रयास किए, जिससे देश की कई पीढ़ियां प्रेरित हुईं। वक्ताओं ने सावित्री बाई फुले के संघर्षों और उनके शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के प्रयासों को याद किया। जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने शिक्षा को महिलाओं और वंचित वर्गों तक पहुंचाने का काम किया, जिससे समाज में बड़ा बदलाव आया। कार्यक्रम में अनिल प्रधान, जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल, त्रिपुरारी गोंड, नगर अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह, दीपक केशरी, संतोष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed