फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   samajwadi party workers agitated against rough road

जर्जर सड़क पर बिफरे सपाजन

Sat, 30 Jul 2016 11:40 PM IST
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूररो,अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 30 Jul 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party workers agitated against rough road
राबर्ट्सगंज में क्षतिग्रस्त सड़क मरम्मत की मांग को लेकर प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता।
 समाजवादी पार्टी के राबर्ट्सगंज नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़क, खराब नाली समेत कई समस्याओं को लेकर शनिवार को महिला थाने के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। 
विज्ञापन


प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष प्रमोद यादव ने कहा कि महिला थाना से लेकर आदर्श विद्यालय तक सड़कों पर पानी बहता है और नालियों में साइफन नहीं है। स्कूली बच्चों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। बच्चे अक्सर गिरते रहते हैं। इस वजह से बच्चों को परेशानी झेलनी पड़ती है। पूरे नगर में तमाम सड़कें ऐसी हैं, जो तीन फीट तक गड्ढा युक्त हैं। 
विज्ञापन

 
नगर अध्यक्ष ने चेयरमैन को चेतावनी दी कि यदि गड्ढायुक्त सड़क को सुधारा नहीं गया तो नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ स्कूली बच्चे नगर पालिका का घेराव करेंगे। नगर उपाध्यक्ष मनोज केशरी व मनीष त्रिपाठी ने कहा कि नगर पालिका अध्यक्ष तानाशाह हो गए हैं। कहा कि नगर की समस्याओं से उनका कोई लेना देना नहीं है।  इस मौके पर मुख्य रूप से  वारिस अली, सुरेश अग्रहरि, मोती कोल, सत्यम केशरी, विजय यादव, मुमताज आलम, वीरेंद्र पटेल, कन्हैया सोनी, मुन्ना कुशवाहा मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed